टीएमसी नेता की हत्या कर फरार हुए 7 आरोपी वाराणसी में गिरफ्तार
वाराणसी। यूपी एटीएस और चन्दौली क्राइम ब्रांच की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। दोनो टीमों ने बनारस में ज्वाइंट ऑपरेशन करते हुए 21 नवम्बर को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के टीएमसी नेता और भद्रेश्वर निगम के चेयरमैन मनोज उपाध्याय की हत्या कर फरार हुए 7 अभियुक्तों को शहर के दशाश्वमेघ थाना क्षेत्र के बांसफाटक के एक गेस्ट हाउस के गिरफ्तार किया है।

ये सभी अभियुक्त घटना को अंजाम देने के बाद वाराणसी में आकर छिपे हुए थे। पकड़े गए आरोपियों में मुख्य साजिशकर्ता से लेकर शूटर तक मौजूद थे।

वहीं एटीएस के आईजी असीम अरुण ने मीडिया को बताया कि हमें पश्चिम बंगाल के इन अभियुक्तों के काशी में छिपने के इनपुट मिले थे जिसके बाद एटीएस के डीसीपी विजयमल यादव के अंडर में इस ऑपरेशन को ऑपरेट किया गया है। टीम ने सभी आरोपियों को एसीएम कोर्ट में पेश कर दिया है ।

बंगाल पुलिस ने यूपी एटीएस को दिए इनपुट
दरसअल 21 नवंबर 2017 को टीएमसी रूलिंग पार्टी के पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के भद्रेश्वर नगर पालिका के चैयरमैन मनोज उपाध्याय की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस को ये जानकारी मिली थी की कुछ आरोपी यूपी में छिपे हुए हैं। आईजी एटीएस असीम अरुण ने कहा की पश्चिम बंगाल की पुलिस ने यूपी पुलिस और एटीएस से सम्पर्क किया ।

सूत्रों के मुताबिक जब लोकेशन की जानकारी वाराणसी के दशाश्वमेध थाना के बेनिया इलाके के इस होटल में 7 लोगों के छुपने की पुष्टि हुई तो इन बदमाशों को पश्चिम बंगाल की पुलिस यूपी पुलिस और एटीएस ने ज्वाइंट ऑपरेशन कर इन्हें गिरफ्तार किया। इसके पहले एक आरोपी भद्रेश्वर से ही गिरफ्तार हो चुका है। वहीं असीम अरुण ने कहा कि इस मामले में चन्द्रनगर के पुलिस कमिश्नर से बाकी डिटेल्स भी लिए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications