Video: कैंची ना मिलने से गुस्साए मुरली मनोहर जोशी, हाथ से फीता तोड़कर किया उद्घाटन
कैंची ना मिलने से मुरली मनोहर जोशी, हाथ से फीता तोड़कर किया उद्घाटन
कानपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद डा. मुरली मनोहर जोशी आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक सोलर लाईट के उद्घाटन समारोह में इस कदर नाराज हो गये कि उन्होंने फीते हाथ से ही खींच कर उद्घाटन की रस्म पूरी कर दी। डा. जोशी कैंची समय से कैंची ना मिलने पर भड़के हुए थे। बता दें कि भाजपा के कद्दावर नेता डा. मुरली मनोहर जोशी के गुस्से की खबरें पहले भी आम होती हैं। वैसे तो वे खुद भी बेहद शान्त रहते हैं और दूसरों से अनुशासन की उम्मीद रखते हैं लेकिन जब उन्हें गुस्सा आता है तो इसे जताने में वे किसी भी मौके पर परहेज नहीं करते हैं। आज वे अपने संसदीय क्षेत्र कानपुर की कचहरी में सांसद निधि से लगायी गयी एक सोलर लाईट का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

वो लाईट के आगे लगे लाल फीते का काटने के लिये काफी देर इन्तजार करते रहे। लेकिन आयोजक कैंची लाना भूल गये। उन्होने एक कर्मचारी को बाजार की ओर दौड़ाया। फिर कुछ समय बीताने के इरादे से पास लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कराया गया। इसके बावजूद भी कैंची नहीं पहुंची तो डा. जोशी भड़क उठे और उन्होने लाल फीते को हाथ से ही खींच कर फेंक दिया।
बाद में कैंची आने पर जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने दोबारा फीता जोड़ा और डा. जोशी से परम्परागत तरीके से उद्घाटन की गुजारिश की। लेकिन डा. जोशी ने साफ कहा कि फीता तोड़ चुके हैं और इसे ही उद्घाटन माना जाए। इसके बाद उन्होने सोलर लाईट लगाने वाली कार्यदारी संस्था के अधिकारियों को जमकर लताड़ लगायी और सांसद निधि से कराये जाने वाले सभी ठेके निरस्त करने की चेतावनी दी।












Click it and Unblock the Notifications