Seema Haider Story: ' मैं लाल किले से मोदी को...', तिरंगा फहराने के बाद सीमा हैदर ने क्यों लिया PM का नाम?
Seema Haider on Independence Day 2023: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी से पूरा देश वाकिफ है, सीम हैदर आने वाले वक्त में कहां रहेंगी, ये अभी तय नहीं है लेकिन सीमा हैदर की जो तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, उसमें वो पूरी तरह से हिंदुस्तान के रंग में रंगी नजर आ रही हैं। एक दिन पहले सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो तिरंगा फहराते और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते दिख रही थीं।

आज उन्होंने अपने परिवार के साथ जमकर आजादी का जश्न मनाया और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। न्यूज 18 की खबर के मुताबिक सीमा ने कहा कि 'वो भारत आकर बहुत ज्यादा प्रसन्न हैं, उन्हें आजादी के जश्न में शामिल होने का मौका मिला है। उनके बच्चे भी बहुत ज्यादा खुश हैं, मैं आज के पावन पर्व पर हिंदुस्तान के सभी लोगों को मुबारकबाद देती हूं लेकिन आज के दिन मेरी एक इच्छा अधूरी रह गई है।'
'लाल किले से पीएम मोदी का भाषण सुनना चाहती थी'
दरअसल उनकी दिली इच्छा थी वो लाल किले के प्राचीर से पीएम मोदी का भाषण लाइव सुनें। उन्होंने कहा कि 'मैं सोच रही थीं कि मैं, सचिन और बच्चों के साथ दिल्ली के लालकिले पर जाकर प्रधानमंत्री मोदी जी का भाषण सुनूं लेकिन ऐसा जांच चलने की वजह से संभव नहीं हो पाया लेकिन मुझे पूरी उम्मीद है कि एक ना एक दिन जरूर मेरी ये इच्छा पूरी होगी।'
सीमा और सचिन दोनों जमानत पर हैं
आपको बता दें कि सीमा और सचिन दोनों जांच के घेरे में हैं और जमानत पर जेल से बाहर हैं, ऐसे में वो बिना पुलिस की परमिशन के नोएडा को छोड़कर नहीं जा सकते हैं।
'पीएम मोदी, सीएम योगी और वकील एपी सिंह पर पूरा भरोसा'
सीमा ने कहा कि 'मुझे हिंदुस्तान के कानून, राष्ट्रपति मुर्मू , पीएम मोदी, सीएम योगी और वकील एपी सिंह पर पूरा भरोसा है कि वो मेरे साथ न्याय ही करेंगे।'
'हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए'
सीमा ने कहा कि 'भारत बहुत अच्छा देश है, मुझे यहां सचिन मिला है। सचिन के परिवार वाले भी मेरा बहुत ख्याल रखते हैं। सीमा ने इसके बाद 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारे भी लगाए।
'पबजी गेम' खेलते हुए था दोनों को प्यार
आपको बता दें कि 'पबजी गेम' खेलते हुए पाकिस्तानी सीमा को नोएडा के सचिन से प्यार हुआ और फिर दोनों ने मार्च 2003 में नेपाल में शादी कर ली और इसके बाद 13 मई 2023 को सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ नेपाल बॉर्डर पार करके इंडिया में दाखिल हुई थी और फिर ग्रेटर नोएडा पहुंच गई।
भारतीय कानून सीमा के बारे में क्या फैसला लेता है?
फिलहाल सीमा हैदर जांच के घेरे में हैं, देखते हैं कि भारतीय कानून उनके बारे में क्या फैसला लेता है, हालांकि सीमा ने कहा है कि 'अगर उन्हें जबरदस्ती पाकिस्तान भेजा गया तो वो नहीं उनकी लाश पाकिस्तान जाएगी, वो सचिन के बिना एक पल नहीं रह सकती हैं।'












Click it and Unblock the Notifications