Seema Haider बनीं सनातनी? वायरल हुआ नया वीडियो, आपने देखा क्या?
Seema Haider now Sanatani: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर जब से भारत आई हैं, तब से ही वो लगातार भारत के रंग में रंगने कोशिश कर रही हैं। सावन से लेकर अब तक उन्होंने सारे हिंदू पर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाया है तो वहीं जनमाष्टमी के त्योहार पर उन्होंने बसंती पीले रंग का घाघरा पहनकर खुद को कान्हा का परम भक्त बताने की कोशिश की।

वो और उनके पति सचिन मीणा इस खास मौके पर काफी सजे-धजे नजर आए और उन दोनों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए हैं तो वहीं इसी दौरान सीमा ने फिर कुछ ऐसा किया है, जो कि चर्चा से ज्यादा बहस का मुद्दा बन गया है।
सीमा हैदर भी सनातनी बन गई हैं
दरअसल इस वक्त सनातन धर्म को लेकर देश में लगातार चर्चा चल रही है, तमिलनाडु के मंत्री और सीएम स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयान के बाद सनातन धर्म को लेकर नेताओं के बीच में लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है तो वहीं सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर बहस छिड़ी हुई है तो वहीं इसी बीच सीमा हैदर भी सनातनी बन गई हैं।
धर्मगुरु श्री श्री रोहित गोपाल ने दी सीमा को दीक्षा
दरअसल उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो भगवा रंग के कपड़े पहनकर सनातन की दीक्षा ले रही हैं। धर्मगुरु श्री श्री रोहित गोपाल उन्हें दीक्षा दे रहे हैं, इस वीडियो में सीमा हैदर के साथ उनके पति सचिन मीणा और उनके वकील एपी सिंह भी मौजूद हैं।
धर्म की वजह से सुर्खियों में छाईं सीमा हैदर
सीमा के इस वीडियो पर लोगों ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी है। कोई उनका समर्थन कर रहा है तो कोई कड़ी आलोचना करने में लगा है। कुल मिलाकर सीमा हैदर एक बार फिर धर्म की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं।
पीएम मोदी और सीएम योगी को राखी भेजी
आपको बता दें कि इससे पहले सीमा हैदर ने रक्षा बंधन पर एपी सिंह को राखी बांधी थीं और उन्होंने ये भी बताया था कि उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी को भी राखी भेजी है।
भारत देश के कानून पर पूरा भरोसा है: सीमा हैदर
सीमा का कहना है कि वो पूरी तरह से सचिन और भारत के रंग में रंग चुकी हैं और अब उनका यहां से वापस लौटना नामुमकीन हैं। उन्हें भारत देश के कानून पर पूरा भरोसा है कि वो उनके साथ पूरा न्याय करेगा।
अब कहीं और जाने की बात सोच ही नहीं सकती
सीमा ने वापस दोहराया कि 'उनकी जिदंगी केवल सचिन मीणा से है और वो अब उसके बिना रह नहीं सकती हैं इसलिए वो मर जाएंगी लेकिन पाकिस्तान नहीं जाएंगी। सचिन और उनके परिवार ने उन्हें और उनके बच्चों को दिल से अपना लिया है इसलिए वो अब कहीं और जाने की बात सोच ही नहीं सकती हैं।'
क्या कहा है उदयनिधि स्टालिन ने
गौरतलब है कि तमिलनाडु के मंत्री और सीएम स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने कहा है कि 'मच्छर, डेंगू, कोरोना और मलेरिया ऐसी चीजें हैं, जिनका हम विरोध नहीं कर सकते, हमें उन्हें खत्म करना है, सनातन भी ऐसा ही है, इसे भी जड़ से खत्म करना है।'












Click it and Unblock the Notifications