Seema Haider Video: ' मेरा बदला मेरा भाई लेगा', सीमा हैदर को क्यों आया गुस्सा? जानिए किस बात पर तिलमिलाई?
Seema Haider new Video: अपनी प्रेम कहानी की वजह से भारत-पाकिस्तान दोनों जगह सुर्खियां बनी सीमा हैदर इस वक्त काफी गुस्से में हैं और उनका गुस्सा फूटा है उन लोगों पर जो कि उनके नाम पर फेक वीडियो वायरल कर रहे हैं।

दरअसल इन दिनों सीमा हैदर और सचिन मीणा पर बने बहुत सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें से कई में सीमा हैदर कहते नजर आ रही हैं कि 'वो अब सचिन से प्रेम करके पछता रही हैं।' तो किसी वीडियों में वो ये कहते दिख रही हैं कि 'सचिन के पिता ने उन्हें मारा-पीटा इसलिए अब वो पाकिस्तान वापस जाना चाहती हैं।'
'जो लोग मेरी गलत वीडियो बना रहे हैं...'
जिस पर भड़कते हुए सीमा हैदर ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो गुस्साते हुए कह रही हैं कि 'जो लोग मेरी गलत वीडियो बना रहे हैं और कह रहे हैं कि मैं पाकिस्तान चली जाऊंगी। मुझे मारा-पीटा जाता है उनके खिलाफ मैं एक्शन लेने जा रही हूं, मेरे और मेरे परिवार के बारे में झूठ फैलाया जा रहा है।'
'मैं अपने भाई से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करवाऊंगी'
उन्होंने नाराज होते हुए कहा कि 'मैं केवल वार्निंग नहीं दे रही हूं, ये मैं सच बोल रही हूं, मैं अपने भाई से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करवाऊंगी।' आपको बता दें कि सीमा का इशारा अपने राखी भाई और देश के मशहूर वकील ए पी सिंह की ओर है, जिन्होंने सीमा को अपनी बहन माना है और कसम खाई है कि वो सीमा को न्याय दिलाकर रहेंगे क्योंकि उनकी नजर में सीमा हैदर केवल एक प्रेम दीवानी है और उसके अलावा कुछ नहीं है।
'सीमा अब वापस पाकिस्तान जाने वाली' वाला वीडियो फेक
मालूम हो की सीमा-सचिन की प्रेमकहानी पर बहुत सारे मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। तो वहीं 'सीमा अब वापस पाकिस्तान जाने वाली' वाले वीडियो को सीमा ने सीधे तौर पर झूठा कहा है तो वहीं सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स, जो कि सीमा के फेवर में हैं, ने दावा किया है कि इस तरह के फेक वीडियो AI की मदद से एडिट करके वायरल किए जा रहे हैं।
सचिन के बिना मैं नहीं जी सकती हूं: सीमा हैदर
खैर सीमा-सचिन की कहानी पर जो भी सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है उससे इतर दोनों को पूरा भरोसा है कि उन्हें न्याय मिल जाएगा और सीमा को पाकिस्तान नहीं भेजा जाएगा। सीमा ने वापस दोहराया है कि वो सचिन के ही साथ अपनी पूरी जिंदगी व्यतीत करना चाहती हैं और अब उसके बिना अपनी कल्पना कर ही नहीं सकती है।
'कहीं और जाने के बारे में सोच ही नहीं सकती हूं'
सीमा को सचिन के परिवार वालों से भी कोई शिकायत नहीं है, उसका कहना है कि उसके घरवालों ने उसको पूरे मन से अपना लिया है इसलिए अब वो कहीं और जाने के बारे में सोच ही नहीं सकती है। सचिन ही उसकी जिंदगी है और वो उसके बिना एक पल रह ही नहीं सकती। आपको बता दें कि इससे पहले विश्वास न्यूज ने ने सीमा के फेक वीडियो की सच्चाई बताई थी और कहा था कि 'सीमा हैदर के नाम पर फर्जी वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनका सच से दूर-दूर का वास्ता नहीं है।'












Click it and Unblock the Notifications