'तू बच्चे ले आ, मैं अपनाऊंगा...' बच्चों को लेकर सीमा हैदर से सचिन ने किए थे ये वादे, निभाया सबकुछ

पाकिस्तान से भारत आई सीमा और भारत के सचिन की प्रेम कहानी की चर्चा बीते कुछ समय से जोरों-शोरों से हो रही है। ऑनलाइन दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। ये कहानी और लव स्टोरीज से कई मायनों में अलग है। ऐसे में ये भी एक कारण है कि सीमा हैदर को लेकर चर्चा का माहौल गर्म है।

सचिन ने सुनाए अनसुने किस्से
सीमा का पति गुलाम हैदर सऊदी अरब में है। बीते दिनों अपनी पत्नी को टीवी में यूं देखकर उसने अपील की थी कि सीमा को बच्चों सहित पाकिस्तान वापस भेज दिया जाए। अब इस बीच सचिन का भी बयान सामने आया है, जिसमें उसने बताया कि कैसे उसने सीमा को अपनाने की बात कही थी।

Seema Haider

मां के साथ बच्चों को भी अपनाया
शादीशुदा औरत और वो भी चार बच्चों की मां... प्रेम भाव से किसी को ऐसे अपनाना कतई आसान नहीं है। सचिन की शादी नहीं हुई थी और वो कुंआरा था। ऐसे में चार बच्चों की मां को अपनाना और उनकी जिम्मेदारी अपने सिर पर लेना काफी बड़ा फैसला रहा होगा। इस मुद्दे पर बात करते हुए सचिन ने कहा कि उसने सीमा से कहा था कि वो अपने बच्चों को भारत लेकर आए। वो उन्हें अपनाएगा।

तू बच्चों को ले आ...
सचिन ने कहा कि मैंने कहा था तू बच्चों को ले आ। बिन मां के बच्चे ऐसे ही रहेंगे। हम अपना जीवन यहीं पर काटेंगे। बच्चो को ले आ, मैं अपनाऊंगा। मैंने इससे आज तक ये नहीं कहा कि बच्चों को रहने दे, तू ऐसा मत कर। कभी नहीं कहा। इसी बहाने से , यही कहकर हम नेपाल से जुदा हुए थे।

बच्चे ऐसे कैसे रहेंगे
सचिन आगे बोला कि मैंने कहा था कि तेरा वहां कोई नहीं है। बच्चे वैसे भी बिन मां के कैसे रहेंगे। बाप भी नहीं है। तू भी नहीं रहेगी, छोटे-छोटे बच्चे हैं। कैसे रहेंगे वहां। तू बच्चो को लेकर दोबारा आना, जब रहेंगे हम।

बताते चलें कि पाकिस्तान की सीमा हैदर नेपाल के रास्ते ही भारत आ पहुंची। पहले उसने गैरकानूनी तरीके से भारत में प्रवेश किया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया था। उसके पास तीन आधार कार्ड समेत पांच मोबाइल फोन्स भी मिले थे। हालांकि, सीमा को बाद में जमानत भी मिल गई थी। सीमा ने पुलिस को जानकारी दी थी कि उसने पाकिस्तान स्थित अपना घर बेच दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+