Seema Haider jhoothi hai!: साल 2019 से पति साथ नहीं तो 2021 में बेटी का जन्म कैसे?
Seema Haider jhoothi hai?: प्रेमिका या जासूस? इसी के चारों ओर घूम रही है पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर की कहानी, सामने से तो यही लगता है कि सचिन मीणा के इश्क में गिरफ्तार पाकिस्तानी महिला सिर्फ अपनी मोहब्बत के लिए देश दुनिया छोड़कर भारत आ गई है लेकिन शायद उसे शक की निगाहों से ना देखा जाता, अगर वो पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से ना आई होती, उसके बाद उसका भारत आने का तरीका गैर कानूनी था इसी वजह से वो बहुत सारे प्रश्नों के कठघरे में हैं।

तो वहीं बहुत सारी बातें भी ऐसी हैं जो कि सीमा हैदर पर सीधे उंगली उठा रही है और लोगों को ये कहने पर मजबूर कर रही हैं कि सीमा ने शायद झूठ बोला है? दरअसल सीमा ने अपने हर इंटरव्यू में कहा कि वो 27 साल की है और चार बच्चों की मां है इसलिए वो चीजों को बड़ी गंभीरता से समझती है।'
'गुलाम हैदर साल 2019 से साथ नहीं रहता'
'वो और उसका पति गुलाम हैदर साल 2019 से साथ नहीं हैं इसलिए वो मौखिक तौर पर उसे तलाक दे चुकी है, पाकिस्तान में अभी भी मौखिक तलाक मान्य है और वहां ये भी नियम है कि जब कोई मियां-बीवी 6 महीने साथ नहीं रहते हैं तो उनका तलाक मान लिया जाता है और हम तो दो साल से साथ नहीं है।'
पहचान पत्र में सीमा हैदर की जन्मतिथि 2002 है
लेकिन सीमा हैदर की ये बातें गले के नीचे नहीं उतर रहीं क्योंकि उनके पास जो पहचान पत्र मिला है, उसमें उसकी जन्मतिथि 2002 बताई गई है जो जिसके हिसाब से सीमा हैदर की अभी उम्र मात्र 21 साल है तो अब सवाल ये है कि सीमा झूठ बोल रही है या फिर पहचान पत्र झूठा है, वहां कि जन्मतिथि में अंतर क्यों हैं?
सीमा ने सारे कागज साल 2020 में बनवाए हैं
यही नहीं सीमा ने सारे कागज साल 2020 में बनवाए हैं, यानि की सचिन मीणा के प्यार में पड़ने के बाद, ये भी सोचनीय विषय है और अब वो बात जिससे सीधे तौर सीमा के दावों पर सवाल खड़ा कर दिया है और वो है उसके बच्चों की उम्र।
शादी जबरदस्ती गुलाम हैदर से करवाई गई
सीमा का कहना है कि 17 साल की उम्र में उसकी शादी जबरदस्ती गुलाम हैदर से करवाई गई थी। ये शादी साल 2014 में हुई और इस शादी के तीन साल बाद उसे बड़ा बेटा फरहान अली हुआ और इसके बाद उसे फरवा (6 साल) , फरिहा बतूल (4 साल) और फरहा बतूल ( 2.5 साल) चार बच्चे हुए।
2019 से पति साथ नहीं तो 2021 में बेटी का जन्म कैसे?
सीमा की सबसे छोटी बेटी का जन्म पासपोर्ट के हिसाब से 2 जनवरी 2021 को हुआ है। सीमा का कहना है कि वो और गुलाम साल 2019 से साथ नहीं है तो फिर बेटी का जन्म 2021 में कैसे हो गया? और तो और ये सीमा को तब हुई जब वो सचिन के साथ ऑनलाइन प्रेम में पड़ चुकी थी। मालूम हो कि सीमा-सचिन साल 2019 में पहली बार पबजीगेम के जरिए मिले थे।
सीमा हैदर के बयानों से उठे सवाल
फिलहाल इस तरह के तमाम प्रश्न है, जो कि पाकिस्तानी सीमा हैदर के बयानों से मेल नहीं खा रहे हैं। सीमा हैदर की पहचान को लेकर जांच जारी है, उम्मीद की जा रही है कि पबजी वाली प्रेम कहानी का सच जल्द ही लोगों के सामने आएगा।












Click it and Unblock the Notifications