'Seema Haider ना जलाने लायक ना दफनाने लायक, उसे फांसी दो ', पति गुलाम हैदर का नया Video वायरल
Seema Haider Huband Ghulam Haider in Hindi: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी में बहुत सारे Twist हैं, एक तरफ सीमा ने भारत में रहने के लिए देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से गुहार लगाई है तो वहीं दूसरी ओर देश के मशहूर वकील एपी सिंह ने दावा किया है कि 'सीमा केवल एक प्रेम दीवानी है और इसलिए मैं उन्हें न्याय दिलाने का बीड़ा उठाया है और मुझे पूरा भरोसा है कि सीमा को न्याय मिलकर रहेगा।'

जहां भारत में सीमा को लेकर ये बातें हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर सीमा के पति गुलाम हैदर ने हाल ही में पाकिस्तानी चैनल से बात करते हुए एक ऐसा बयान दिया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
सीमा हैदर एक बुरी पत्नी और खराब मां
एक न्यूज चैनल से बात करते हुए गुलाम हैदर ने आपा खो दिया और गुस्साते हुए बोले कि 'सीमा जैसी महिलाओं को जीने का कोई अधिकार ही नहीं है, वो एक बुरी पत्नी और खराब मां है। मुझे उसकी नहीं केवल अपने बच्चों की चिंता है। सीमा ऐसा कुछ करने वाली है, ये मैंने कभी नहीं सोचा था।'
'Seema Haider ना जलाने लायक ना दफनाने लायक,उसे फांसी दो'
'वो पाकिस्तान से भाग गई, वहां जाकर हिंदू बन गई अरे लानत है ऐसी औरत पर जो ना तो अब दफनाने लायक है और ना ही जलाने लायक, मैं तो भारत सरकार से अपील करता हूं कि सीमा को वो फांसी पर लटका दे।'
मुझे बस चिंता अपने बच्चों की है: गुलाम हैदर
गुलाम ने कहा कि 'सीमा को सचिन से नैन-मटक्का करना था तो वो करती, मुझे कोई आपत्ति नहीं थी लेकिन उसे पहले मुझसे तलाक लेना चाहिए था। मुझे बस चिंता अपने बच्चों की है, जो सीमा के दवाब में आकर सचिन को पिता बोल रहे हैं।'
' मैं उनको लाने के लिए इंडिया जाऊंगा'
'वो बच्चे हैं, बेचारे हैं, क्या ही करेंगे, मैं उनको लाने के लिए इंडिया जाऊंगा, मैंने सुप्रीमकोर्ट का एक वकील कर लिया है और हम दोनों भारत जल्द ही जाएंगे और वहां से मैं अपने बच्चों को सुरक्षित लेकर आउंगा।'
' मैं सचिन-सीमा की शादी को नहीं मानता'
गुलाम हैदर यही नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि ' मैं सचिन-सीमा की शादी को नहीं मानता, बिना तलाक दिए कोई महिला किसी गैरमैर्द के साथ रहती है तो इसे क्या कहा जाता है, इसे आप बखूबी जानते हैं। मुझे बस अपने बच्चों की चिंता है , वो बस मेरे पासे आ जाए और मुझे कुछ नहीं चाहिए।'
पाकिस्तान नहीं जाऊंगी: सीमा हैदर
जहां गुलाम हैदर ये बात कह रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सीमा हैदर ने कह रखा है कि 'वो मर जाएंगी लेकिन पाकिस्तान नहीं जाएंगी, उन्हें देश के कानून पर पूरा भरोसा है कि वो उन्हें सचिन मीणा के साथ इंडिया में रहने देगी।'
पाकिस्तान में मौखिक रूप से तलाक मान्य है: सीमा हैदर
सीमा का कहना है कि उसने सचिन के लिए पाकिस्तान छोड़ा है और अब वो उसे छोड़कर कहीं नहीं जाएगी। सीमा ने गुलाम हैदर पर उसके साथ खराब बर्ताव करने का भी आरोप लगाया है।उसका कहना है कि गुलाम और वो लंबे वक्त से साथ नहीं हैं और दोनों का मौखिक रूप से तलाक हो चुका है, पाकिस्तान में मौखिक रूप से तलाक मान्य है इसलिए वो और गुलाम पति-पत्नी नहीं हैं उसका केवल अब सचिन मीणा ही पति है।












Click it and Unblock the Notifications