Seema Haider छठीं बार बनीं मां, 11 महीने में दूसरे बच्चे को दिया जन्म, बेटा हुआ या बेटी?
Seema Haider gave birth to her sixth child: लॉकडाउन में पाकिस्तान से भारत अपने चार बच्चों को साथ लेकर आई सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ग्रेटर नोएडा रबूपुरा निवासी सचिन मीणा की पत्नी सीमा हैदर छठीं बार मां बनी हैं।
मंगलवार को उन्होंने ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में सचिन मीणा के दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। डिलीवरी के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। बच्चे के जन्म के बाद सचिन मीणा और उनके घर वाले खुशियां मना रहे हैं और घर-घर मिठाइयां भी बांटी गईं।

Seema Haider 11 महीने में फिर बनीं मां, बेटा हुआ या बेटी?
आपको जानकर हैरानी होगी कि बीते एक साल के अंदर सीमा सचिन मीणा के दूसरे बच्चे की मां बनी हैं। इससे पहले 18 मार्च 2025 को एक बेटी को जन्म दिया था। लगभग 11 महीने बाद अब बेटे का जन्म हुआ है। अब इस नवजात के साथ सीमा के कुल बच्चों की संख्या अब छह हो गई है। इनमें से चार उनके पहले पति गुलाम हैदर के हैं, जबकि एक बेटी और यह नवजात बेटा सचिन मीणा के हैं।

सीमा हैदर को पबजी खेलते-खेलते हो गया था प्यार
सीमा हैदर का मामला बीते कुछ वर्षों से सुर्खियों में रहा है। चार बच्चों की मां सीमा हैदर को पबजी गेम के जरिए ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा निवासी सचिन मीणा से दोस्ती हुई और दोनों में प्यार हो गया। लगभग तीन साल पहले, सीमा अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आ गईं और सचिन मीणा के साथ रहने लगीं।
सीमा हैदर के साथ सचिन को भी हो गई थी जेल
यह बात सामने आने के बाद सीमा, सचिन और उनके पिता को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा और उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। इसके अलावा सीमा हैदर को जांच एजेंसियों की पूछताछ और कानूनी प्रक्रियाओं का सामना करना पड़ा था। बाद में उन्हें जमानत मिल गई, जिसके बाद से वह सचिन मीणा के साथ सामान्य पारिवारिक जीवन व्यतीत कर रही हैं।
सीमा हैदर के हैं लाखों फॉलोअर्स
यह जोड़ा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहता है। इनके यू-ट्यूब और इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हैं।बताया जाता है कि उनके यू-ट्यूब चैनल पर लाखों सब्सक्राइबर हैं, वहीं इंस्टाग्राम पर भी बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं। हाल के वर्षों में वे अपने पारिवारिक और दैनिक जीवन से जुड़े वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। दोनों ने हाल ही में अपना नया मकान भी बनवाया था, जिसने उन्हें फिर चर्चा में ला दिया। फिलहाल, परिवार ने नवजात के स्वास्थ्य पर संतोष जताया है और घर में जश्न का माहौल है।












Click it and Unblock the Notifications