Seema Haider : 'चाहता हूं गुलाम हैदर भारत आएं', जानिए सीमा पर फिल्म बनाने वाले अमित जानी ने क्यों कहा ऐसा?
Seema Haider husband Gulam Haider: सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी अब पर्दे पर दिखाई देगी और इसका नाम होगा 'कराची टू नोएडा', जिसका निर्माण उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी करने जा रहे हैं और इसी वजह से वो पिछले काफी दिनों से चर्चा में बने हुए हैं।

उन्हें सीमा हैदर पर फिल्म बनाने के लिए कुछ लोगों ने धमकी भी दी है लेकिन अमित जानी ने अपना फैसला नहीं बदला और वो फिल्म के लिए ऑडिशन भी शुरू कर दिया है तो वहीं इस मामले में अब अमित जानी ने सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर को भारत आने का न्यौता दिया है।
'सीमा का सारा सच पति गुलाम ही बता सकता है'
'आज तक' की खबर के मुताबिक अमित जानी ने इसके पीछे की वजह भी साफ की है, उन्होंने कहा कि 'सीमा के बारे में सॉलिड जानकारी जो गुलाम हैदर दे सकते हैं, वो कोई और नहीं दे सकता है, जो कि मेरी फिल्म के लिए काफी जरूरी है।'
'हैदर हमारी बात सुने और हमें सीमा के बारे में बताएं'
उन्होंने तो ये भी कहा है कि 'अगर वो भारत नहीं आ सकते हैं तो हमारी फिल्म का लेखक सऊदीअरब आ जाएगा लेकिन हम चाहते हैं कि गुलाम हैदर हमारी बात सुने और हमें सीमा के बारे में बताएं।'
फिल्म 'कराची टू नोएडा' का गाना जल्द आएगा सामने
अमित जानी ने कहा कि हम चाहते हैं कि 'सच लोगों को पता चले इसलिए हम अपने राइटर को पाकिस्तान भी भेज सकते हैं।' उन्होंने जानकारी दी कि फिल्म 'कराची टू नोएडा' के लिए करीब 50-60 लोगों के ऑडिशन हो चुके हैं और जल्द ही हम फिल्म का गाना भी रिलीज करेंगे।
'सीमा को लेकर लोगों के मन में बहुत सारे सवाल हैं '
अमित जानी ने कहा कि 'सीमा को लेकर लोगों के मन में बहुत सारे सवाल हैं इसलिए मैं चाहता हूं कि हम जब भी फिल्म को पर्दे पर लेकर आएं तो लोगो को अपने हर सवाल का जवाब बखूबी मिल जाए इसलिए हम हर पहलू की जानकारी चाहते हैं।'
'सीमा हैदर केवल लोकप्रियता चाहती है'
आपको बता दें कि जब सीमा हैदर की फिल्म बनने की बात सामने आई थी तो पति गुलाम हैदर ने पाकिस्तानी चैनल को बयान दिया था कि 'सीमा हैदर केवल लोकप्रियता चाहती है इसलिए अगर वो फिल्मों में भी काम कर ले तो भी कोई अचरज की बात नहीं है। मुझे बस अपने बच्चों की फिक्र है, सीमा के पागलपन में मेरे बच्चों का जीवन खराब हो रहा है।'
सीमा-गुलाम को शादी से चार बच्चे
फिलहाल अब देखते हैं कि अमित जानी के निमंत्रण पर गुलाम हैदर क्या प्रतिक्रिया देते हैं। आपको बता दें कि सीमा हैदर के मुताबिक उसकी शादी जबरदस्ती 17 साल की उम्र में गुलाम हैदर से कराई गई थी। इस शादी से उसे चार बच्चे हैं। सीमा के साथ गुलाम हैदर का बर्ताव अच्छा नहीं था, वो उसकी दूसरी पत्नी है।
'मैं मर जाऊंगी लेकिन पाकिस्तान नहीं जाऊंगी'
'गुलाम को पहली शादी से भी दो बच्चे हैं, जिन्हें वो पूछता नहीं हैं। वो और गुलाम दोनों साल 2020 से साथ नहीं हैं और पाकिस्तान में ये रूल है कि जब मियां-बीवी 6 महीने साथ नहीं रहते हैं तो उन दोनों का तलाक मान लिया जाता है इसलिए हमारा तलाक हो चुका है, मैं सचिन के साथ पूरी लाइफ बिताना चाहती हूं, मैं मर जाऊंगी लेकिन पाकिस्तान नहीं जाऊंगी।'
'नहीं पता था कि सीमा का चक्कर चल रहा है'
मालूम हो कि गुलाम हैदर दुबई में हैं और उसका कहना है कि 'वो परिवार वालों के लिए ही पैसे कमाने के लिए यहां आया था, उसे नहीं पता था कि उसके पीठ पीछे उसकी पत्नी सीमा का चक्कर सचिन मीणा से चल रहा है और वो एक दिन इस तरह से बच्चों को लेकर भारत चली जाएगी'। गुलाम हैदर ने पीएम मोदी से गुहार लगाई थी कि 'वो उसके बच्चों औऱ सीमा को वापस पाकिस्तान भेज दें।'












Click it and Unblock the Notifications