VIDEO: राम भक्त बनी सीमा हैदर, घर पर कराया बजरंग पाठ, बेटे ने सुनाया हनुमान चालीसा
seema haider news, अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा से पहले हर को राम के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है। इसी बीच अक्सर सुर्खियों में रहने वाली पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर भी राम धुन में रमी नजर आ रही हैं।
नोएडा के रहने वाले सचिन के प्यार में पाकिस्तान से भारत पहुंची सीमा हैदर ने मंगलवार को हनुमान चालीसा का वितरण किया। यहीं नहीं सीमा हैदर ने जय श्री राम के नारे लगाए। इस दौरान उसके साथ वकील एपी सिंह भी मौजूद रहे।

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर के घर पर बजरंग पाठ हुआ। जिसके बाद ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा स्थित सचिन के घर के बाहर से राम की यात्रा निकाली गई। इस दौरान सीमा हैदर राम के गीत गाती नजर आई। यहीं नहीं सीमा हैदर ने हनुमान चालीसा भी वितरण किया।
इस घटना के वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा कि, सीमा हैदर औऱ उसका कथित पति सचिन घर के बाहर माइक पर राम भजन गा रहे हैं। उसके साथ उनके वकील एपी सिंह भी मौजूद हैं। इस दौरान सीमा के बेटे राज ने पूरा बजरंग पाठ गाकर सुनाया।
वहीं सीमा हैदर ने भी श्री राम के लिए भजन गाकर सुनाया। आज पहली बार जब सीमा अपने घर के बाहर सावर्जनिक तौर पर लोगों के साथ नजर आईं। इस घटना की जानकारी को लेकर वकील एपी सिंह ने पोस्ट भी लिखी है।
एपी सिंह ने फेसबुक पर लिखा कि, सनातन धर्म जन जागरण यात्रा के जरिए घर-घर में हनुमान चालीसा भी दी जाएगी। यह यात्रा बुधवार यानी 17 जनवरी को हुई। इस यात्रा में सीमा भी शामिल हुईं।












Click it and Unblock the Notifications