OPINION: यूपी में योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता का राज, हकीकत में बदल रहा संकल्प पत्र
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पिछले विधानसभा चुनाव में जनता से कई वायदे किए थे। इन वादों को एक संकल्प पत्र के जरिए जारी किया गया था। पार्टी ने इसे चुनावी घोषणा पत्र की बजाए सकल्प पत्र का नाम दिया था।
जिस तरह से इसे संकल्प पत्र का नाम दिया गया था, उसी तरह योगी सरकार इन वादों को संकल्प की तरफ पूरा भी कर रही है। संकल्प पत्र में महिलाओं को मुफ्त में गैस सिलेंडर देने का वादा किया गया था। जिसे योगी सरकार पूरा भी कर रही है।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश की जनता के लिए त्योहारों को और भी बेहतर बनाने के लिए कई बड़े फैसले ले रही है। इस बार योगी सरकार ने प्रदेश वासियों को दिवाली के मौके पर फ्री सिलेंडर का तोहफा दिया है।
इस स्कीम का लाभ 1.75 करोड़ परिवारों को दिया जाएगा। इस स्कीम का लाभ उज्जवला स्कीम के लाभार्थियों को दिया जा रहा है। जिसमे 1.75 करोड़ उज्जवला स्कीम के लाभार्थियों को सिलेंडर भराने पर 605 रुपए मिलेंगे।
यह पैसा लाभार्थियों के बैंक खाते मे सीधा आएगा। इस स्कीम के तहत योगी आदित्यनाथ ने 10 नवंबर को चेक बांटे। प्रदेश सरकार निशुल्क सिलेंडर बांटने के लिए 2312 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। अहम बात यह है कि दिवाली से पहले जिस तरह से लोगों को मुफ्त सिलेंडर के चेक बांटे उसके बाद योगी आदित्यनाथ ने होली के मौके पर भी लोगों को मुफ्त सिलेंडर देने का ऐलान किया है।
दरअसल 31 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक हुई थी, इस बैठक में इस योजना को हरी झंडी दे दी गई थी। हालांकि इस स्कीम का लाभ लेने के लिए पहले नगद में सिलेंडर खरीदना होगा। इसके बाद इस योजना के लाभार्थियों को मुफ्त में सिलेंडर दिया जाएगा। मुफ्त सिलेंडर के लिए पैसे डीबीटी के जरिए दी जाएगी। इस योजना का लाभ 1.75 करोड़ महिलाों को होगा।
इसके अलावा भाजपा ने चुनाव के दौरान किसानों को पांच साल के लिए सिंचाई के लिए मुफ्त में बिजली देने का ऐलान किया था। इसके लिए 5 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
इस स्कीम के तहत किसानों को बोरवेल, ट्यूबवेल, तालाब और टैंक निर्माण के लिए सब्सिडी देने का ऐलान किया गया था, जिसे सरकार ने इस वर्ष की शुरुआत में ही शुरू कर दिया। सरकार ने इस स्कीम के तहत किसानों को 3 लाख रुपए तक की सब्सिडी देने की शुरुआत की है।












Click it and Unblock the Notifications