Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रोजगार नहीं मिला तो बन गए ऐसी गैंग का हिस्सा, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमों को आना पड़ा साथ

मुंबई के व्यापारी को सोने के सिक्के देने के बहाने से इस गिरोह ने इलाहाबाद बुलाया था। इस मामले का खुलासा कई टीमों ने मिलकर किया है। जिन्हें दस हजार का इनाम दिया गया।

इलाहाबाद। महाराष्ट्र के व्यापारी से हुई 16 लाख की लूट का मामला अब खुल गया है। क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर 14 लाख रुपए भी बरामद कर लिए हैं। दोनों बदमाशों को मीडिया के सामने पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक विपिन टांडा और सहायक पुलिस अधीक्षक गणेश साहा ने बताया कि बदमाश टप्पेबाज गिरोह के सदस्य हैं। बता दें कि इस गैंग में महिलाएं भी शामिल हैं। जिनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। गौरतलब है कि मुंबई के व्यापारी को सोने के सिक्के देने के बहाने से पिंटू उर्फ बृजेश ने इलाहाबाद बुलाया था। जिसके बाद इसके गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया था।

रोजगार नहीं मिला तो बन गया ऐसी गैंग का हिस्सा, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमों को आना पड़ा साथ

रोजगार के लिए आए और बन गए टप्पेबाज

बता दें कि ये दोनों बदमाश सिकंदर निषाद और अरविंद दोनों इलाहाबाद रोजगार की तलाश में आए थे। सिकंदर जौनपुर का रहने वाला है तो अरविंद लखनीपुर का बताया जा रहा है। ये दोनों टप्पेबाज गैंग के सदस्य बन गए। छोटी-बड़ी वारदात अंजाम देने लगे और खूब पैसा कमाने लगे। लेकिन अब पुलिस ने दोनों के पास से 14 लाख रुपए और एक-एक बाइक भी बरामद की है।

गैंग की तलाश

इस टप्पेबाज गिरोह का सरगना पिंटू निषाद उर्फ बृजेश शेखपुर थाना बक्शा जौनपुर का रहने वाला है। जबकि गैंग में गिरजाशंकर बिंद उर्फ डब्लू बलुआ थाना बदलापुर का रहने वाला है, गैंग का एक और सदस्य कमलेश बिंद संग्रामगंज थाने के आसपुर देवसरा प्रतापगढ़ का रहने वाला है, वहीं बसंत बिंद कटका थाना क्षेत्र के मछली शहर जिला जौनपुर है। जबकि महिलाओं का नाम सामने नहीं आ सका है। बता दें कि पकड़े गए दोनों आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं।

इस मामले का खुलासा कई टीमों ने मिलकर किया है। जिन्हें दस हजार का इनाम दिया गया। इसमे प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह, इंटेलिजेंस विंग के उप निरीक्षक नागेश सिंह समेत कई पुलिस वाले शामिल थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+