SDM ज्योति के 'प्रेमी' मनीष दुबे ने आर्य मंदिर में लव मैरिज की थी शादी, 2021 में फेर और फिर अफेयर...
SDM Jyoti Maurya Manish Dubey: उत्तर प्रदेश के बरेली की सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) ज्योति मौर्य और उनके सफाईकर्मी पति आलोक मौर्य का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आलोक मौर्य ने जब से दावा किया है कि उनकी पत्नी ज्योति का गाजियाबाद जिला होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। तब से मनीष दुबे भी सुर्खियों में हैं।
मनीष दुबे के खिलाफ विभागीय जांच भी हो रही है। मनीष दुबे पर एक होमगार्ड महिला जवान ने भी सेक्सुअल रिलेशन का आरोप लगाया है। मनीष दुबे के चरित्र पर अब सोशल मीडिया पर यूजर्स सवाल उठा रहे हैं।

इसी बीच अब सोसल मीडिया पर SDM ज्योति के 'प्रेमी' मनीष दुबे की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। मनीष दुबे की शादी से जुड़े कुछ दस्तावेज भी सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मनीष दुबे ने तनु पराशर से साल 2021 में 05 अगस्त को लखनऊ के अलीगंज स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी की थी।तनु पराशर और मनीष की शादी लव मैरिज थी।
तनु पराशर फिलहाल मनीष दुबे की पत्नी हैं...
तनु पराशर और मनीष दुबे फिलहाल पति-पत्नी हैं। लेकिन ज्योति के अफेयर के बाद इनके रिश्ते भी खराब हो गए हैं। जो दस्तावेज सामने आए हैं, उसमें दी के वक्त मनीष दुबे ने अपनी सीबीएसई बोर्ड की साल 2003 की मार्कशीट की फोटोकॉपी लगाई है। वहीं तनु पराशर ने अपना आधार कार्ड दिया है।
मनीष दुबे ने जो दस्तावेज दिए हैं, उसके मुताबिक उनकी जन्मतिथि 23 सितंबर 1989 है। वहीं मनीष ने एक शपथ पत्र भी दिया है, जो 5 अगस्त 2021 की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि वो लखनऊ के इंदिरा नगर के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम नोज कुमार दुबे है और यह शादी पूरे रीति-रिवाज के साथ हो रही है। आर्य समाज मंदिर के जनरल सेक्रेटरी संकल्प मिश्रा ने भी उनकी शादी की पुष्टि की है।
यूजर्स बोले- शादी के फौरन बाद ज्योति के साथ हुआ अफेयर!
अब सोशल मीडिया पर कई लोगों का कहना है कि 2021 में शादी के बाद मनीष दुबे का क्या कुछ महीनों में ही ज्योति के साथ अफेयर शुरू हो गया था।
असल में आलोक मौर्य के दावे के मुताबिक ज्योति और मनीष का अफेयर 2021 या 2022 के आसपास शुरू हुआ है। आलोक का दावा है कि ज्योति के साथ उनके रिश्ते 2021 से ही खराब होने शुरू हो गए थे। ऐसे में अब लोग मनीष दुबे के कैरेक्टर पर सवाल उठाने लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications