SDM ज्योति मौर्य का परिवार ही नहीं, 'प्रेमी' मनीष दुबे के घर में भी हो रही है कलह, अब पत्नी ने कही ये बात

SDM Jyoti Maurya: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की एसडीएम ज्योति मौर्य इन दिनों अपने निजी जीवन और भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण सुर्खियों में हैं। ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य (Alok Maurya) ने कहा है कि उनकी पत्नी का होमगार्ड में जिला कमांडेंट मनीष दुबे (Manish dube) के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है।

आलोक मौर्य के इस दावे के बाद ज्योति मौर्य के परिवार में नहीं बल्कि उनके कथित प्रेमी होमगार्ड में जिला कमांडेंट मनीष दुबे के घर में भी कलह हो रही है। मनीष दुबे शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी है। इस पूरे मामले पर अब मनीष दुबे की पत्नी का बयान सामने आया है।

SDM Jyoti Maurya

आलोक मौर्य का दावा है कि ज्योति मौर्य मनीष दुबे के साथ मिलकर उनकी हत्या भी करवा सकती है। आलोक की शिकायत के बाद डीजी होमगार्ड बीके मौर्य ने मनीष के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे।

जांच की जिम्मेदारी होमगार्ड के डीआईजी संतोष सिंह को सौंपी गई थी। इसके तहत ज्योति और मनीष दुबे की पत्नी को नोटिस देकर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था।

ज्योति मौर्य बोलीं- ये मेरा व्यक्तिगत मामला

ज्योति मौर्य ने नोटिस का लिखित जवाब देते हुए कहा कि यह उनक व्यक्तिगत मामला है। जिसके लिए वह कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं। उनका मामला अदालत में विचाराधीन है और वह वहीं अपना पक्ष रखेंगी। ज्योति मौर्य ने नोटिस के लिखित जवाब में होमगार्ड विभाग द्वारा शुरू की गई जांच में बयान देने इनकार कर दिया है।

क्या बोलीं मनीष दुबे की पत्नी?

वहीं मनीष दुबे की पत्नी ने भी जांच में बयान देने से मना कर दिया है। मनीष दुबे की पत्नी का कहना है कि यह उनके और उनके पति और परिवार के बीच का मामला है..., जिसे वो खुद सुलझा लेंगी।

नोटिस मिलने पर मनीष दुबे की पत्नी बयान दर्ज कराने नहीं गई। बयान देने से मना करते हुए उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उन्हें इस मामले पर कुछ नहीं बोलना है। वो और उनका परिवार मामले को सुलझा लेंगे।

'पहले ही डाल दी थी तलाक की अर्जी'

ज्योति मौर्य ने कहा, "मेरे और आलोक मौर्य के बीच चीजें अच्छी नहीं हैं। मैंने पहले ही अदालत में तलाक की याचिका दायर कर दी है और कानून के मुताबिक मामले को आगे बढ़ा रही हूं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+