'मैं चाह रहा हूं कि सब ठीक हो जाए क्योंकि..', SDM ज्योति मौर्य से रिश्ते सुलझाने को तैयार हैं पति, देखें Video

SDM Jyoti Maurya And Alok Maurya Story: उत्तर प्रदेश के बरेली की एसडीएम ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें आलोक मौर्य को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि वह ज्योति मौर्य के साथ अपने रिश्ते ठीक करना चाहता हैं।

ज्योति मौर्य के पति आलोक का कहना है कि 2020 में मनीष दुबे की एंट्री होने के बाद से उनका बर्बाद हो गया है। आलोक का यह भी दावा है कि ज्योति ने उन्हें मार्च 2023 में घर से निकाल दिया था।

SDM Jyoti Maurya And Alok Maurya Story

ट्विटर पर वायरल हुए वीडियो में आलोक मौर्य कहते हैं, ''मुझे इसी साल मार्च में घर से निकाल दिया और वो बोला कि हम लोग अब तलाक लेगें और हमारा साथ रहने का कोई मतलब नहीं है। मेरे दोनों बच्चे भी उसी (ज्योति) के पास रहते हैं। मैं बीच में बच्चों से मिलने भी गया था।''

आलोक मौर्य ने आगे कहा, ''मैं बिल्कुल ये चाह रहा हूं कि सबकुठ पहले जैसा ठीक हो जाए क्योंकि बच्चों के लिए भी बढ़िया हो जाएगा। बच्चों को मां-बाप दोनों चाहिए।''

आलोक मौर्य ने वीडियो में यह भी कहा है कि उनकी पत्नी की ये तीसरी सरकारी नौकरी है। 2010 में शादी के बाद से वह 2012 से बरेली में किराए के मकान में ज्योति के साथ रह रहे थे।

तलाक की सुनवाई पर भी नहीं पहुंची ज्योति

रिपोर्ट के मुताबिक पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक की तलाक की अर्जी पर सुनवाई मंगलवार (11 जुलाई) को टाल दी गई है। पारिवारिक न्यायालय में ज्योति के वकील ने कहा है कि छुट्टी नहीं मिलने के कारण ज्योति कोर्ट में पेश नहीं हो पाई हैं। ऐसे में केस की अगली तारीख के लिए तय की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+