हापुड़ में कांवड़ यात्रा के दौरान 26 जुलाई से 2 अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल, मुजफ्फरनगर में भी अवकाश घोषित
Kanwar Yatra 2024: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिला प्रशासन ने स्कूल और कॉलेज बंद रहने के आदेश दिए हैं। मुजफ्फरनगर के बाद प्रदेश का यह दूसरा जिला है। जिसने ऐसा आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक 26 जुलाई से 2 अगस्त तक जिले के सभी बोर्डों के स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।
आपको बता दें कि यह फैसला हापुड़ जिला प्रशासन की ओर से डीएम प्रेरणा शर्मा ने लिया है। उन्होंने कहा की कावड़ यात्रा के लिए रूट डायवर्जन भी शुरू कर दिया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है की कावड़ यात्रा के मद्देनजर 26 जुलाई से 2 अगस्त तक हापुड़ के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। हापुड़ की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने कहा कि 26 जुलाई से 2 अगस्त तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है। ताकि कावड़ यात्रा के दौरान किसी को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो। इसके साथ ही रूट डायवर्जन भी शुरू कर दिया गया है। ताकि सड़कों पर किसी तरह का जाम ना लगे।
इससे पहले मुजफ्फरनगर प्रशासन ने स्कूल कॉलेज की छुट्टी घोषित कर दी थी। मुजफ्फरनगर के डीएम अरविंद मलप्पा ने नोटिस जारी कर कहा था कि सभी बोर्ड चाहे वह प्राइमरी, हायर सेकेंडरी स्कूल, सीबीएसई, यूपी बोर्ड या फिर आईसीएससी सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य और मदरसा बोर्ड संचालकों को यह आदेश दिया जाता है कि 26 जुलाई से 2 अगस्त तक स्कूल बंद रहेंगे। साथ ही डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्य और मदरसा बोर्ड संचालकों को चेतावनी भी दी थी कि अगर किसी ने आदेश नहीं माने तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
इसी तरह उत्तराखंड के हरिद्वार में भी ट्रैफिक में फंसकर बच्चे परेशान ना हो। इसके लिए कक्षा पहली से 12वीं तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 27 से 2 अगस्त तक बंद रखने का फैसला किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications