योगी जैसे बाल कटाकर आओ, स्कूल में छात्रों को तुगलकी फरमान
यूपी के एक स्कूल ने छात्रों को तुगलकी फरमान सुनाया है जिसमें कहा गया है कि वे योगी की तरह छोटे बाल कटाकर आएं। इसको लेकर छात्रों ने बवाल किया।
मेरठ। उत्तर प्रदेश में योगी राज कायम होते ही लोग मुख्यमंत्री को फॉलो करने की होड़ में जुड़ गए हैं। लेकिन हद तो तब हो गई जब मेरठ के एक स्कूल में तुगलकी फरमान सुना दिया कि स्कूल के बच्चे योगी आदित्यनाथ जितने बाल कटवाकर आएंगे।

मामला मेरठ के थाना सदर बाजार क्षेत्र के ऋषभ अकेडमी स्कूल का है। जहां स्कूल के सेक्रेटरी रंजीत जैन ने स्कूल के बच्चों के लिए तुगलकी फरमान सुना दिया है। जो बच्चा इस फरमान का पालन नहीं कर रहा, उसे स्कूल में पीटा जा रहा है। गुरुवार को ऐसे बच्चों को स्कूल से बाहर भी निकाल दिया गया। मेरठ के ऋषभ एकेडमी के बाहर गुरुवार की सुबह छात्रों और परिजनों ने हंगामा किया जिसके बाद एक वीडिओ भी वायरल हुआ जिसमे रणजीत जैन पेरेंट्स के साथ इस मुद्दे पर गरमागर्मी करते नजर आ रहे हैं।
स्कूल में योगी जैसे बाल कटवा कर आने के फरमान जारी हो रहे हैं। किसी बच्चे की जरा सी दाढ़ी बढ़ गयी, उसको भी कहा जा रहा है कि ये क्या मदरसा है, यहां कोई मस्जिद है जो नमाज पढ़ने आ रहे हो। छात्रों ने बताया कि स्कूल प्रबंधन उन्हें योगी जैसे बाल रखने के लिए बोलते हैं। धमकी दी है कि योगी जैसे बाल चाहिए वरना बाहर निकल दूंगा, बिलकुल गंजे होकर आओ।
छात्रों के हंगामे की सूचना मिलते ही स्कूल के सचिव रंजीत जैन भी मौके पर पहुंच गए। जहां पर रंजीत जैन ने परिजनों से दुर्व्यवहार भी किया। जिसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए आक्रोशित लोगों ने बताया कि स्कूल में सचिव मनमानी पर उतारू है। बच्चों से अनर्गल बातें सचिव खुलेआम करते हैं और फरमान ना मानने वाले बच्चों को स्कूल में पीटा जाता है। इस पर जब रंजीत जैन से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने मीडिया से भी बेरुखी से बात की। ऋषभ एकेडमी के प्रबंधक रंजीत जैन ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि बाल फौजी कट करवाने के आदेश किए गए हैं। साथ ही स्कूल में अंडा-मीट लेकर आने को मना किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications