OPINION: योगी सरकार की इन योजनाओं से आ रहा बड़ा बदलाव, हर वर्ग को मिल रही मदद
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश को एक नई पहचान देने की हर संभव कोशिश कर रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार कई अहम कदम उठा रही है और इस तरह की योजनाओं की शुरुआत कर रही है जिससे हर वर्ग के अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। प्रदेश सरकार बेसहारा, बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगों से लेकर छात्रों, दलितों का भी खयाल रख रही है।
प्रदेश सरकार कई ऐसी योजनाएं चला रही है जिससे उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश की ओर आगे बढ़ रहा है। इसमे पहली योजना की बात करें तो प्रदेश सरकार प्रदेश के 98.28 लाख लोगों को हर माह 1000 रुपए की पेंशन देती है। यह पेंशन मुख्य रूप से बेसहारा महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को दी जाती है ताकि उन्हें आर्थिक मदद मिल सके।

प्रदेश सरकार ने प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना की भी शुरुआत की है। इसके तहत प्रदेश के दलित वर्ग के 9वीं और 10वीं के छात्रों को स्कॉरशिप दी जाती है। इस स्कॉलरशिप का लाभ 2551712 छात्रों को हो रहा है। प्रदेश सरकार ने इस योजना पर अबतक 590 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए योगी सरकार मुफ्त ऑनलाइन और ऑनलाइन कोचिंग चलवा रही है। जिसका लाभ हजारों-लाखों छात्रों को हो रहा है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत 15000 छात्रों का प्रतियोगी परीक्षा में चयन हो चुका है।
इसके साथ ही प्रदेश की सरकार सामूहिक विवाह के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चला रही है। इस योजना का लाभ 3.10 लाख जोड़ों को मिल चुका है। इस योजना के तहत लोगों को मिलने वाली ग्रांट को भी बढ़ा दिया गया है। इसे 35000 रुपए से बढ़ाकर 51000 रुपए कर दिया गया है। अल्पसंख्यक समुदाय की 1.25 लाख लड़कियों को शादी के लिए इस योजना के तहत 254 करोड़ रुपए की मदद की जा चुकी है।
वहीं प्रदेश के पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए सरकार ने कंप्यूटर ट्रेनिंग की शुरुआत की है। प्रदेश में पिछड़ा वर्ग से जुड़े छात्रों को ओ लेवल और CCC कंप्यूटर कोर्स कराया जाता है। अबतक 77080 छात्रों को यह कोर्स करवाया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications