10 मिनट तक आदमखोर से जिंदगी की जंग लड़ता रहा संतोष, तेंदुआ भाग गया

बहराइच। यूपी में बहराइच के कतर्निया अभ्यारण्य में झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने एक युवक पर हमला कर दिया। युवक शौच के लिए गांव के बाहर खेत गया था। करीब 10 मिनट तक युवक जिंदगी व मौत से जूझता रहा। युवक की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े, जिस पर तेन्दुआ जंगल की तरफ भाग गया। हमले में युवक के पैर व हाथ जख्मी हुए हैं। सूचना पाकर पहुंची वन विभाग की टीम ने युवक को मोतीपुर सीएचसी में भर्ती कराया है। हालत स्थिर बतायी जा रही है।

Santosh fight with leopard in Bahraich, Uttar Pradesh

प्राप्त समाचार के अनुसार कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत कतर्निया रेंज में सुजौली थाना क्षेत्र के चहलवा गांव का मजरा कुरकुरी कुआं जंगल से सटा हुआ है। गांव निवासी संतोष (42) पुत्र रामावत शौच के लिए खेत गया था लेकिन रास्ते में झाड़ियों में तेन्दुआ बैठा था। तेंदुए ने घात लगाकर संतोष पर अचानक हमला कर दिया। बाएं हाथ को जबड़े में दबोचकर तेंदुए ने संतोष को जमीन पर पटक दिया। संतोष भी साहस दिखाते हुए तेंदुए से भिड़ गया। करीब 10 मिनट तक तेन्दुआ व संतोष एक दूसरे को दबोचे रहे।

Santosh fight with leopard in Bahraich, Uttar Pradesh

तब तक शोर सुनकर आसपास खेतों में मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने लाठी डंडा पीटते हुए हांका लगाया। जिस पर तेन्दुआ संतोष को छोड़कर जंगल की तरफ फरार हो गया। लेकिन इस संघर्ष में युवक का हाथ पैर पूरी तरह जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने रेंज कार्यालय सूचना दी।

मौके पर पहुंचे वन दरोगा अनिल कुमार ने घायल संतोष को प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र सुजौली में भर्ती कराया। लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने वहां से उसे सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र मोतीपुर रेफर कर दिया। हालत स्थिर बतायी जा रही है। वन विभाग ने पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान की है। डीएफओ जीपी सिंह ने कहा कि रिपोर्ट तैयार होने के बाद पीड़ित को मुआवजा दिलाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+