संभल हिंसा: पुलिस ने तीन और लोगों को किया गिरफ्तार, ड्रोन की मदद से रखी जा रही चप्पे-चप्पे पर नजर, 10 Updates
Sambhal Violence: 24 नवंबर, 2024 दिन रविवार को कोर्ट के आदेश के बाद सर्वेक्षण टीम संभल की शाही जामा मस्जिद का सर्वे करने पहुंचीं थी। सर्वे टीम को देखकर मुस्लिम समाज के लोग भड़क गए। इस दौरान उन्होंने पथराव और आगजनी की। वहीं, अब संभल हिंसा मामले में पुलिस का ताबड़तोड़ ऐक्शन जारी है।
संभल पुलिस ने गुरुवार 28 नवंबर को इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। संभल पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों में फैजान, आमिर और मोहम्मद अली शामिल हैं। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में 27 और लोगों को गिरफ्तार कर चुकी हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस गिरफ्त में आए तीनों आरोपियों के पास से पुलिस ने कई हथियार बरामद किए हैं। इनमें पुलिस से लूटे गए कारतूस, बवाल के दौरान उपयोग किए गए तमंचे और अन्य उपकरण शामिल हैं। इतना ही नहीं, पुलिस-प्रशासन पूरे इलाके में ड्रोन की मदद से नजर बनाए हुए है।
बता दें, फैजान, आमिर और मोहम्मद अली के पास से पुलिस ने दो रबर बुलेट, दो आंसू गैस के गोले, और 312 बोर के दो कारतूस बरामद किए हैं। इन वस्तुओं का उपयोग कथित रूप से बवाल के दौरान किया गया था। पुलिस के अनुसार, ये कारतूस और तमंचे पुलिस से लूटे गए थे और इन्हें बाद में हिंसा के दौरान प्रयोग किया गया।
सुरक्षा व्यवस्था का डीएम ने लिया जायजा
सर्वे के दौरान भड़की हिंसा के बाद अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायया लिया। डीएम डॉ.राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने संभल कोतवाली से पैदल मार्च शुरू किया और जामा मस्जिद के आसपास के इलाकों में सुरक्षा की स्थिति को बारीकी से देखा। अधिकारी बजाते हुए डाकखाना रोड से होते हुए जामा मस्जिद के पीछे से गुजरे, जहां सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं।
लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
हिंसा के बाद अब प्रशासन ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के लिए सीसीटीवी कैमरों को फिर से स्थापित करने की योजना बनाई है। जामा मस्जिद के आसपास पहले भी कुछ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, लेकिन वे तोड़ दिए गए थे। अब प्रशासन ने फिर से कैमरे लगाने का निर्णय लिया है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की पहचान समय रहते की जा सके।
45 उपद्रवियों के जारी किए पोस्टर
इससे पहले पुलिस ने संभल हिंसा में शामिल लोगों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 45 उपद्रवियों के पोस्टर जारी किए थे। साथ ही, पुलिस ने मोबाइल, सीसीटीवी फुटेज और ड्रोन कैमरों से मिले वीडियो के आधार पर 100 से ज्यादा आरोपियों को चिह्नित किया जा चुका है, जिनमें से 27 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications