Sambhal Violence: संभल हिंसा के 74 उपद्रवियों के चौक-चौराहों पर लगे पोस्टर, पता बताने पर मिलेगा इनाम
Sambhal Violence: 24 नवंबर, 2024 को उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शाही जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हिंसा भड़क उठी थी। इस मामले में अब संभल पुलिस ने 74 उपद्रवियों की पोस्टर जारी किए। यह पोस्टर शाही जामा मस्जिद की दीवार के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों और चौक-चौराहों पर लगाए है। इन उपद्रवियों की पहचान बताने वाले को पुलिस ने इनाम का भी ऐलान किया।
संभल के एएसपी श्रीश चंद्र ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से को बताया, '24 नवंबर को संभल (Sambhal) में जो हिंसात्मक घटना हुई थी, उस संबंध में 74 उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। CCTV के माध्यम से उनका घटना में सम्मलित होना पाया गया था। आज उनके पोस्टर लगाए जा रहे हैं ताकि उनकी पहचान हो सके।'

उन्होंने बताया कि ऐसे विभिन्न अपराधी हैं जिनकी हमने पहचान कर ली थी, उनके नाम भी प्रकाश में लाए जा चुके हैं। बता दें कि संभल पुलिस ने शुक्रवार को जिन 74 उपद्रवियों की तस्वीरें जारी की है, उनकी पहचान बवाल के बाद से अब तक नहीं हो सकी है। ऐसा माना जा रहा है कि यह उपद्रवी बवाल करने के लिए बाहर से आए थे।
वहीं, एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि जिन उपद्रवियों के पोस्टर चस्पा किए गए हैं। इनके नाम और पते की तस्दीक पुलिस की छानबीन में नहीं हो सकी है। खबर के मुताबिक, इन उपद्रवियों के शहर से बाहर के होने की ज्यादा आशंका है। इसलिए ही पहचान में दिक्कत हो रही है। पुलिस की टीमें लगातार तलाश कर रही हैं।
अब पुलिस ने इन उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए जनता से भी सहयोग मांगा है। एसपी का कहना है कि यह पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाए हैं। जामा मस्जिद के पिछले हिस्से में जहां से बवाल शुरू हुआ था वहां भी पोस्टर चस्पा करा दिए गए हैं। इन उपद्रवियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बवाल से जुड़े कई अहम सबूत मिलने की भी उम्मीद है।
संभल हिंसा में चार लोगों की हुई थी मौत
खबर के मुताबिक, संभल भड़की हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई थी और भारी संख्या में लोग घायल हुए थे। इस मामले में अभी तक संभल पुलिस 76 उपद्रवियों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। इसमें शारिक साठा गैंग के भी 2 हत्यारोपी शामिल हैं। बता दें, पुलिस ने गुरुवार को भी एक आरोपी का पोस्टर जारी किया था, उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी।
ये भी पढ़ें: 'मथुरा, काशी, संभल का सच सामने आना चाहिए, समाज को बांटना देशद्रोह से कम नहीं', CM योगी का बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications