संभल: कुल्हाड़ी से काटकर जिसकी 'हत्या' का वीडियो हुआ वायरल, 'मौत' के बाद कैसे आया वापस?

संभल। कुछ दिन पहले संभल के चन्दौसी में रहने वाले चरण सिंह के परिवार में वायरल वीडियो ने कोहराम मचा डाला था लेकिन अब वीडियो में कुछ लोगों द्वारा पीट-पीटकर मार डालने वाला युवक अचानक घर वापस आ गया जिसके बाद घर के लोग खुश तो हैं लेकिन अचंभित भी हैं, क्योंकि चरण सिंह के परिवार के लोगों द्वारा वायरल वीडियो में लाठी डंडो और कुल्हाड़ी से मार गए युवक की पहचान दिल्ली रहने वाले अपने अजब सिंह के रूप में की थी जो पिछले 7-8 महीने से दिल्ली से लापता था। परिवार के लोगों ने वीडियो में दिखाई दिए युवक को अजब सिंह बताकर पुलिस में रिपोर्ट तक करा डाली थी जिसकी जांच पुलिस कर रही थी आज कोतवाली पहुंचे अजब सिंह को पूछताछ के बाद घर भेज दिया गया।

sambhal man whos shown in viral video return home and told the truth

जिला संभल के चंदौसी में कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले चरण सिंह ने कोतवाली पहुंचकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो दिखाया वीडियो में 4-5 लोग एक युवक को लाठी डंडो और कुल्हाड़ी से मार रहे थे। पिटने वाला युवक चीख रहा है। पिटने वाले युवक की पहचान चरण सिंह व परिवार के लोगों ने बेटे अजब सिंह के रूप में की जो दिल्ली में रह रहकर काम कर रहा था और पिछले 7-8 महीनों से लापता था। अचानक उनके बेटे बंटी ने मोबाइल पर आए एक वीडियो को देखा जिसमें कुछ लोग एक युवक को बेरहमी से लाठी-डंडों से मार रहे हैं और वो चीख रहा है।

sambhal man whos shown in viral video return home and told the truth

अंत में उसे कुल्हाड़ी से काट दिया गया। इस वीडियो में पिटने वाले और मारे गए युवक की पहचान बंटी ने अपने भाई और मां ने अपने बेटे अजब सिंह के रूप में की जो दिल्ली में काम करते हुए लापता हुआ था जिसके बाद घर में कोहराम मच गया और परिजन वीडियो लेकर चंदौसी कोतवाली पहुंचे मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो पुलिस ने चरण सिंह की ओर से बेटे के लापता होने की रिपोर्ट कोतवाली चंदौसी में 30 अप्रैल को दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

sambhal man whos shown in viral video return home and told the truth

बीती रात अचानक अजब सिंह अपने घर पहुंचा तो घर के सभी लोग अचंभित हो गए क्योंकि उन्होंने वीडियो के अनुसार अजब सिंह को मृत मान लिया था लेकिन अजब सिंह को सकुशल अपने बीच पाकर परिवार के सभी लोग खुश थे जिसके बाद चरण सिंह ने पुलिस को सूचना दी की उनका लापता बेटा अजब सिंह जीवित है और सकुशल घर वापस आ गया है। अजब सिंह अपनी माँ के साथ पुलिस कोतवाली पहुंचा तो एसपी संभल ने उससे काफी देर तक पूछताछ की और फिर उसे उसके घर भेज दिया गया पुलिस की और से बाकायदा एक प्रेस नोट भी जारी किया गया है।

घर वापस आये अजब सिंह को वायरल वीडियो के बारे में कुछ नहीं मालूम वो तो भाई और भाभी से नाराज होकर चला गया था और दिल्ली में ही रह रहा था। उसने कहा हो सकता है वीडियो में दिख रहा लड़का और उसकी आवाज मेरी तरह लगी हो अजब सिंह की माँ तो अब भी कह रही है की मुझे तो वीडियो में ये ही लगा चाहे अब भी चलाकर देख लो मेरा तो बुरा हाल है अब तो ये अपने आप आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+