गंदी हरकत कर रहे मंदबुद्धि युवक की लड़कियों ने खुरपी से काट दी नाक

संभल। संभल के धनारी थाना क्षेत्र के गांव रामनगर उर्फ मनियानगला में मंदबुद्धि युवक ने खेत पर चारा काट रही लड़कियों से साथ छेड़खानी की। इस बात के नाराज लड़कियों ने उसे घेर लिया। मारपीट की और खुरपी से उसकी नाक काट दी। युवक का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस संबंध में परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।

sambhal girls cut the nose of half mind boy who was molesting them

मामला क्षेत्र के गांव रामनगर उर्फ मनियानगला गांव का है जहां के निवासी बिहारी का बेटा नेत्रपाल(16वर्ष) मंदबुद्धि है। सोमवार की दोपहर वह गांव के जंगलों की तरफ पहुंच गया। खेतों पर कुछ लड़कियों पशुओं के लिए चारा काटने के लिए पहुंची थी। युवक ने लड़कियों से छेड़खानी करनी शुरू कर दी। लड़कियां डरने लगी। उन्होंने एक साथ मिलकर मंदबुद्धि युवक की डंडों से पिटाई कर दी। इसके बाद खुरपी से मंदबुद्धि युवक की नाक काट दी। थाना प्रभारी इलम सिंह का कहना कि लड़कियों से उसका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। छेड़खानी की बात भी सामने आ रही है। जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+