सपा ने 40 सेकंड का वीडियो ट्वीट कर पीएम मोदी को याद दिलाएं चुनावी वादे

लखनऊ। पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को लखनऊ में है। यहां पर पीएम 60 करोड़ की करीब 81 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। वहीं, समाजवादी पार्टी ने रविवार को 40 सेकंड का एक वीडियो क्लीप जारी किया है। ट्वीट किए गए 40 सेकेंड के इस वीडियो में चुनाव के समय जनता से किए गए वादों को याद दिलाया है।

samajwadi party tweets on pm modi

ट्विटर पर वीडियो शेयर कर सपा ने साधा निशाना
दरअसल, समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट किया गया है जिसमें लिखा गया है कि 'क्या तुम्हें याद है, तेरा इतंजार है' इस वीडियो के जरिए समाजवादी पार्टी ने भाजपा के उन वादों को याद दिलाने की कोशिश की है जिसे चुनाव से पहले जनता से किया गया था लेकिन सत्ता में आने के बाद भाजपा ये वादे भूल गई।

भाजपा भूल गई वादे
वीडियो में योगी सरकार के 10 वादों को दिखाया गया है जिसमें किसानों को आर्थिक मदद, पुलिस तंत्र में सुधार, 15 मिनट में एंबुलेंस सेवा, 15 मिनट में पुलिस सहायता, हर हाथ को काम का अधिकार, मुफ्त लैपटॉप और इंटरनेट, शिक्षामित्रों की न्यायोचित सहायता, महिलाओं की सुरक्षा, गांव, कस्बा शहरी विकास और सांस्कृतिक विकास जैसे मुद्दों को लेकर हमला बोला है।

जनता से किए वादे अबतक नहीं हुए पूरे
2017 में चुनाव से पहले बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में जो वादे किए थे उनमें से कुछ को छोड़ दें तो कोई भी पूरे नहीं हुए हैं। छात्रों को लैपटॉप औऱ मुफ्त इंटरनेट देने से लेकर युवाओं को रोजगार देने के वादे अब भी कहीं गुम हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+