सपा ने रोली मिश्रा और ऋचा सिंह को पार्टी से निकाला, स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ दिय़ा था बयान
रोली मिश्रा ने लिखा था कि स्वामी प्रसाद अब घर वापसी करने वाले हैं। इसलिए वह इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।

Roli Mishra Samajwadi party: समाजवादी पार्टी ने अपने दो नेताओं रोली तिवारी मिश्रा और ऋचा सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दोनों नेताओं को स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर घोषणा करते हुए लिखा कि रोली मिश्रा और ऋचा सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
दोनों की गिनती सपा की तेज-तर्रार नेताओं में होती थी। स्वामी प्रसाद मौर्या ने रामचरितमानस को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद दोनों नेताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ बयानबाजी की थी। रोली मिश्रा ने लिखा था कि स्वामी प्रसाद अब घर वापसी करने वाले हैं। इसलिए वह इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। इसके बाद सपा ने दोनों महिला नेताओं को पार्टी से निकाल दिया।
Recommended Video

वहीं, दूसरी तरफ फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने आज यानी गुरुवार को ब्वॉयफ्रेंड फहद अहमद के साथ शादी कर ली। उन्होंने कोर्ट मैरिज की है। उनके चाहने वाले उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी (सपा) की नेता रोली तिवारी मिश्रा ने स्वरा भास्कर पर उनकी शादी को लेकर तंज कसा है। इसके बाद सपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया।
उधर, मीडिया से बात करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मेरी हत्या के लिए सुपारी दी जा रही है। मैंने इस देश की महिलाओं, दलितों आदिवासियों के सम्मान की बात क्या उठाई। एक वर्ग विशेष के लोगों मेरी पीछे हत्या की साजिश में लग गए। कोई मेरा सिर काटने के लिए 21 लाख तो कोई 51 लाख की सुपारी दे रहा है। कोई जीभ काटने के लिए 5 लाख तो कोई 11 लाख रुपए की सुपारी दे रहा है। उन्होंने कहा कि साधु के भेष में आपराधिक प्रवृत्ति के लोग है। मेरे नाम की सुपारी दी जा रही और सरकार मौन है।
यह भी पढ़ें- शिवपाल यादव ने कानपुर देहात हादसे पर कहा- बुलडोजर पर ताली बजाने वाले माथा पीटते नजर आएंगे












Click it and Unblock the Notifications