शिवपाल यादव ने कानपुर देहात हादसे पर कहा- बुलडोजर पर ताली बजाने वाले माथा पीटते नजर आएंगे

आजमगढ़ में पहुंचे सपा नेता ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बुलडोजर पर ताली बजाने वाले लोग एक दिन सिर पीटते नजर आएंगे।

Shivpal Yadav

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव बुधवार को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आजमगढ़ पहुंचे। आजमगढ़ पहुंचने के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। शिवपाल यादव ने कहा कि जो लोग अभी बुलडोजर पर ताली बजा रहे थे वही लोग आने वाले समय में सिर पीटते नजर आएंगे। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी पर वे जमकर निशाना साधा।

shivpal yadav

कानपुर की घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण
शिवपाल यादव ने कहा कि कानपुर में जो घटना हुई है वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है इस घटना की जांच की जानी चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि आपने बीते हुए चुनाव में देखा होगा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता जब भी चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे थे तो बुलडोजर के नाम पर ताली बजाते थे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह लोग सिर पीटते नजर आएंगे। उन्होंने इसका कारण बताते हुए कहा कि जब कानपुर हादसे में मरने वालीमां बेटी का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था उस समय लखनऊ के ताज होटल में जश्न मनाया जा रहा था। जो लोग सैफई की बात करते थे, सैफई में कराए जाने वाले कार्यक्रम पर सवाल उठाते थे। वो लोग एक मां बेटी के ऊपर बुलडोजर चलाया गया और उनकी जलकर मौत हो जाने के बाद भी जश्न मनाने में मशगूल रहे। आगे उन्होंने कहा कि यह लोग एक गरीब परिवार को झोपड़ी भी नहीं दे सकते हैं, झोपड़ी को भी सुरक्षित नहीं रहने देंगे।

2024 चुनाव में सपा को मिलेगा फायदा
शिवपाल यादव ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोगों को जाति धर्म के नाम पर भ्रमित करने का काम कर रही है। वर्तमान समय में बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। जनता को इन सब मुद्दों से भटका कर भारतीय जनता पार्टी केवल जाति धर्म के नाम पर बांटने का काम कर रही है। पार्टी में दिए गए दायित्व के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को मजबूत करना उनकी जिम्मेदारी है और आने वाले समय में पार्टी को सत्ता में लाना है। 2024 चुनाव में समाजवादी को बहुत अधिक फायदा मिलने वाला है। वहीं स्वामी प्रसाद मौर्या द्वारा दिए गए विवादित बयान के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि इस पर बहुत अधिक बात हो चुकी है, अब इसे छोड़ देना चाहिए।

Recommended Video

    आजमगढ़: शिवपाल ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले झोपड़ी भी नहीं सुरक्षित

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+