सपा प्रदेश अध्यक्ष नजरबंद, माता प्रसाद पांडेय के घर पर भारी फोर्स, जानिए संभल जाने से क्यों रोक रही पुलिस?
Sambhal Samajwadi Party delegation: संभल हिंसा के बाद इस मामले की जांच के लिए शनिवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल संभल में जाने वाला था। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी द्वारा इसकी सूचना दी गई थी।
हालांकि शनिवार को प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेताओं के घर फोर्स तैनात कर दी गई। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल को उनके घर पर नजर बंद कर दिया गया है। इसकी जानकारी खुद सपा द्वारा दी गई है।

यह दूसरी बार है जब समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल संभल जाने की कोशिश कर रहा था लेकिन उसे रोक दिया गया। सपा नेताओं द्वारा दावा किया गया कि इस बारे में उन्हें पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई थी।
यदि संभल जाने में आपत्ति है तो इसके लिए नोटिस जारी की जानी चाहिए थी। शनिवार को जब समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल संभाल के लिए प्रस्थान करने वाला था इसी दौरान प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेताओं के घर पुलिस पहुंच गई।
इधर समाजवादी पार्टी के विधायक और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे के घर के बाहर भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिना नोटिस के मेरे घर के बाहर पुलिस बल की तनाती की गई है।
उन्होंने यह भी कहा कि अब वह पार्टी कार्यालय जाएंगे और उसके बाद तय किया जाएगा कि आगे क्या करना है। उन्होंने यह भी कहा कि संभल के डीएम ने उनको फोन करके बोला कि प्रतिबंध की तिथि बढ़ा दी गई है। अब 10 तारीख तक संभल ना आएं।
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे द्वारा यह भी कहा गया कि हम लोग किसी को भड़कते नहीं हैं...। यदि ऐसा कुछ था तो उन्हें नोटिस देना चाहिए था लेकिन नोटिस दिए बगैर हमारे घर के बाहर पुलिस तैनात करना गलत है। उन्होंने यह भी कहा कि भड़काने वाली भाषा तो केशव प्रसाद मौर्य द्वारा बोली जाती है।
इसलिए संभल पहुंचने से रोक रही पुलिस
दरअसल, अधिकारियों का कहना है कि संभल में हुई हिंसा के बाद अभी तक माहौल पूरी तरह से शांत नहीं हुआ है। जब तक माहौल पूरी तरह से शांत नहीं हो जाता है तब तक यहां पर किसी भी जिम्मेदार पदों पर बैठे व्यक्ति का आना उचित नहीं होगा।
मुरादाबाद के कमिश्नर अंजनेय सिंह द्वारा भी इस बारे में मीडिया से कहा गया है कि संभल का माहौल अभी तक पूरी तरह से शांत नहीं हुआ है। यही कारण है कि नेताओं को संभल पहुंचने से रोका जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications