सपा में विवाद जारी, अखिलेश ने अपनी टीम से पिता मुलायम और चाचा शिवराज को किया OUT

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी में चल रहा पारिवारिक विवाद अब तक खत्म नहीं हुआ है। पिता मुलायम सिंह यादव और बेटे अखिलेश यादव के बीच जारी विवाद अब तक सुलग रहा है। इसका असर समाजवादी पार्टी के कार्यकारिणी सदस्यों के चयन पर दिखा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी 55 सदस्यों वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने पिता मुलायम सिंह यादव और चाचा शिवपाल यादव को बाहर कर दिया।

 Samajwadi Party removes Mulayam Singh Yadav, Shivpal from national executive committee

सपा कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है, लेकिन इसमें न तो मुलायम सिंह का नाम शामिल था और ना ही शिवपाल यादव का। पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव ने ये सूची जारी की। किरणमय नंदा को सपा के उपाध्यक्ष पद पर बरकरार रखा गया है। वहीं आजम खान, नरेश अग्रवाल, बीएसपी छोड़कर सपा में आए इंद्रजीत सरोज को शामिल किया गया है। सपा ने 10 महासचिवो और 10 सचिवों को भी शामिल किया गया है। वहीं जया बच्चन कार्यकारिणी की सदस्य बनी हुईं हैं।

आपको बता दें कि 5 अक्टूबर को सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश यादव को फिर से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था और उन्हें अपनी कार्यकारिणी चुनने का अधिकार दिया गया था, लेकिन अखिलेश ने अपनी टीम से मुलायम को बाहर रखा है। अब मुलायम के सपा के 'सर्वोच्च रहनुमा' बने रहने पर संशय बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+