रामपुर में सपा नेता पर्वत सिंह यादव और उनके गार्ड की गोली मारकर हत्या
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है, एक बार फिर से बदमाशों ने सपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है। बदमाशों ने समाजवादी पार्टी के नेता पर्वत सिंह यादव और उनके गार्ड की रामपुर में गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने पर्वत सिंह पर अचानक धावा बोला और उन्हें गोली मार दी, जिसकी वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।













Click it and Unblock the Notifications