स्वाति सिंह के खिलाफ अखिलेश ने उतारा अपने चचेरे भाई को
लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से अखिलेश यादव ने अपने चचेरे भाई अनुराग यादव को उतारा मैदान में, भाजपा की स्वाति सिंह को देंगे टक्कर।
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ विवादित बयान देने वाले दयाशंकर सिंह की पत्नी को भाजपा ने लखनऊ के सरोजनी नगर से पार्टी का टिकट दिया है, लेकिन समाजवादी पार्टी ने स्वाति सिंह के खिलाफ चचेरे भाई अनुराग यादव को मैदान में उतारा है। इस हाई प्रोफाइल सीट पर अनुराग यादव के मैदान में आने के बाद मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। एक तरफ जहां स्वाति सिंह ने अपने पति की बचाव में मायावती के खिलाफ आक्रामक बयानबाजी करके सुर्खियां बटोरी हैं तो दूसरी तरफ सपा ने परिवार के ही सदस्य को यहां मैदान में उतार दिया है।

आपको बता दें दयाशंकर सिंह ने मायावती के खिलाफ विवादित बयान दिया था जिसके बाद पार्टी ने उन्हें छह साल के लए बर्खास्त कर दिया था, लेकिन जिस तरह से स्वाति सिंह ने मायवती पर पलटवार किया उसके बाद उन्हें भाजपा ने ना सिर्फ महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया बल्कि उन्हें चुनावी मैदान में भी उतार दिया है। लखनऊ की सरोजनी नगर सीट का इतिहास स्वाति सिंह के लिए थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है, यहां पिछले 30 सालों में भाजपा कभी भी जीत हासिल करने में सफल नहीं हुई है।
वहीं अनुराग यादव सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के भाई हैं, ऐस में उनके चुनावी मैदान में उतरने से यहां मुकाबल रोचक होने की उम्मीद है। अनुराग यादव पहली बार सियासी मैदान में उतर रहे हैं, वहीं राष्ट्रीय लोकदल के शारदा प्रताप शुक्ला ने भी इसी सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है और उन्होंने अपना नामांकन भी भर दिया है। यूपी में कुल सात चरणों में चुनाव होना है, 11 फरवरी से 8 मार्च के बीच सात चरणों में होने वाले चुनाव के नतीजे 11 मार्च को आएंगे।
इसे भी पढ़ें- 11 मार्च के नतीजे के बाद बनाएंगे पार्टी, मेहरबानी जो टिकट दिया- शिवपाल












Click it and Unblock the Notifications