देवरिया हत्याकांड: मृतकों के परिजनों से मिलेंगे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, 16 अक्टूबर को पहुंचेगे फतेहपुर
Akhilesh Yadav News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश का देवरिया जिला इन दिनों सर्वाधिक चर्चा में बना हुआ है। रुद्रपुर के फतेहपुर में दो अक्टूबर के दिन 6 लोगों की हत्या से गांव दहल उठा था। इसके बाद यहां नेताओं के आने का क्रम भी लगातार बना हुआ है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव 16 अक्टूबर को फतेहपुर गांव पहुंचेगे। वह सत्य प्रकाश दुबे व प्रेमचंद के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे।
देवरिया हत्याकांड पर सियासी रंग भी देखने को मिल रहा है। बीजेपी व सपा नेताओं के बीच जुबानी जंग भी हो चुकी है। इस हत्याकांड के बाद पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट कर योगी सरकार से वातावरण तनावमुक्त बनाने व दोनों पक्षों को न्याय दिलाने की बात कही थी।

सीएम योगी इस पूरे मामले को लेकर काफी सख्त दिख रहे हैं। वह आरोपियों को किसी कीमत पर छोड़ने के मूड में नजर नहीं आ रहे है। घटना के बाद से ही पुलिस व प्रशासन की कार्रवाई का क्रम जारी है। बुधवार को तहसीलदार कोर्ट ने प्रेमचंद यादव सहित कुछ अन्य लोगों के अवैध जमीन पर बने मकान को गिराने का नोटिस जारी कर दिया है।
इसके बाद से प्रेमचंद यादव के परिजनों में और आक्रोश है। वहीं सत्यप्रकाश दुबे के बेटे देवेश ने हत्यारों का एनकांउटर करने की मांग की है। प्रेम के मकान की पैमाइश के दौरान हंगामे के बाद धारा 144 लागू कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications