Samajwadi Party: Mayawati को काउंटर करने में जुटे Akhilesh Yadav, दलितों को लेकर चला ये बड़ा दांव

Samajwadi Party के चीफ अखिलेश यादव ने अब 2024 को ध्यान में रखते हुए अपने कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। सपा ने पार्टी के दलित चेहरे के तौर पर अवधेश प्रसाद पर फोकस करना शुरू कर दिया है।

अखिलेश

Akhilesh Yadav took important step before 2024: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बाद अब अपनी नजरें Loksabha Election 2024 पर गड़ा दी हैं। यूपी में मायावती की कमजोरी का लाभ उठाने की कोशिश में अखिलेश भी हैं। इसको लेकर उन्होंने रणनीतिक तौर पर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। अखिलेश अब दलित चेहरों को लाइमलाइट में लाने का प्रयास कर रहे हैं और इसके कई संकेत वो दे चुके हैं। कभी मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के खास रहे सपा के वरिष्ठ दलित नेता अवधेश प्रसाद (Awdhesh Prasad) को पार्टी का दलित चेहरा बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

अखिलेश

कोलकाता राष्ट्रीय कार्यकारिणी से पहले उठाया ये कदम

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोलकाता में सम्पन्न हुई कार्यकारिणी की बैठक से पहले ही ऐसे संकेत देने शुरू कर दिए थे जिसको सपा की भावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। कोलकाता जाने से पहले अखिलेश यादव ने लखनऊ हवाईअड्‌डे से अपने चाचा शिवपाल यादव के साथ एक तस्वीर ट्वीट की थी। इस तस्वीर में शिवपाल के अलावा सपा के 9 बार से विधायक और वरिष्ठ दलित नेता अवधेश प्रसाद भी शामिल थे। राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो अखिलेश ने रणनीति के तहत ही अब अवधेश प्रसाद को यूपी में दलित चेहरे के तौर पर प्रचारित करने का काम काम शुरू कर दिया है ताकि लोकसभा चुनाव से पहले दलितों को पार्टी से कनेक्ट किया जा सके। 18 और 19 मार्च को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दोनों सत्रों के दौरान, प्रसाद को अखिलेश के बगल वाली सीट आवंटित की गई थी।

समाजवादी पार्टी

ममता के साथ मुलाकात के दौरान अखिलेश के साथ रहे अवधेश

लखनऊ से मिले इस संकेत को अखिलेश ने कोलकाता में भी जारी रखा। कोलकाता पहुंचने के बाद अखिलेश ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान भी अखिलेश के साथ अवधेश प्रसाद मौजूद थे। इनके अलावा पाटी के वरिष्ठ नेता किरणमय नंदा और शिवपाल यादव मौजूद थे। माना जा रहा है कि मीडिया की लाइमलाइट में लाने के लिए अखिलेश ने कोलकाता में यह कदम उठाया था। इस कदम को लेकर अंदरखाने खासी चर्चा हो रही है। अवधेश प्रसाद को अब पार्टी दलित चेहरे के तौर पर प्रोजेक्ट कर रही है।

सपा

विधानसभा में अवधेश प्रसाद को मिली आजम वाली सीट

अखिलेश यादव ने इन दो बड़े संकेतों से पहले भी अवधेश प्रसाद को लेकर एक बड़ा कदम उठाया था। हाल ही में यूपी में सम्पन्न हुए बजट सत्र के दौरान अखिलेश यादव ने अवधेश प्रसासद को आजम वाली सीट पर अपने बगल में जगह दी। उस समय ऐसी अटकलें लगाई गईं थीं कि आजम वाली सीट को वह शिवपाल यादव के लिए अलॉट करवा सकते हैं लेकिन उन्होंने रणनीतिक तौर पर यह कदम उठाया था। सपा के सूत्र बता रहे हैं कि वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव से सलाह के बाद ही अखिलेश ने अवधेश प्रसाद को अपने बगल में उस जगह बैठाया था जहां पहले आजम खान बैठा करते थे।

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट से विधायक हैं अवधेश प्रसाद

नौ बार विधायक रहे प्रसाद, जो वर्तमान में अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, अखिलेश और उनकी टीम के 17 मार्च को लखनऊ से पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने के लिए कोलकाता के तीन दिवसीय दौरे के लिए रवाना होने के बाद सुर्खियों में आने लगे। दरअसल 1977 से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साथ जुड़े हुए पासी नेता अवधेश प्रसाद, जिन्हें जनवरी में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का महासचिव नियुक्त किया गया था, उन्हें अब पार्टी के दलित चेहरे के रूप में देखा जा रहा है। सपा में उनके बढ़ते कद को अखिलेश द्वारा यह संदेश देने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

अखिलेश

परिवार की लड़ाई में भी दिया था अखिलेश यादव का साथ

पार्टी की स्थापना के समय से ही कट्टर मुलायम के वफादार होने के बावजूद, वह उन चुनिंदा दिग्गजों में से एक थे जिन्होंने 2017 के विधानसभा चुनावों में यादव परिवार के वर्चस्व की लड़ाई के दौरान अखिलेश का पक्ष लिया था। इसी दौरान अखिलेश को 2017 के चुनावों के लिए अमेठी के जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र से अवधेश के बेटे अजीत प्रसाद के लिए सपा का टिकट मिला, जिसे बाद में कथित तौर पर शिवपाल के इशारे पर मुलायम ने रद्द कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+