सपा का मिशन 2017, जनता से जुड़ेगी पार्टी
उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी समाजवादी पार्टी अब जी जान से 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए जुट गई है। चुनाव के मद्देनजर सपा ने 'मिशन 2017' की शरूआत की है, जिसके अंर्तगत पार्टी ने ब्लॉक स्तर पर लोगों से जुड़ने का काम शुरू किया है। जिसके जरीए पार्टी अपने योजनाओं को जनता के सामने लाएगी और जनता से उनकी इच्छाएं जानेगी।

सपा ने इस अभियान के साथ 2017 के विधानसभा चुनावों की रणनीति पर कार्य शुरू कर दिया है। सपा महासचिव अरविन्द सिंह गोप के अनुसार, ‘पार्टी का राज्यव्यापी अभियान रविवार से शुरू हो गया और यह 15 फरवरी तक चलेगा। इस अभियान के दौरान सपा सरकार द्वारा किये गये कार्यों को लोगों के सामने रखा जाएगा और जनता से जुड़कर उसकी नब्ज टटोलने का प्रयास किया जाएगा।'
उन्होंने कहा, ‘मिशन 2017 सफल हो, इसके लिए बहुत जरूरी है कि हम जनता से जुड़कर उनकी बातों से भी रूबरू हों। प्रदेश में फिर से सरकार गठन के लिए यह काफी अहम कदम साबित होगा।
आपको बता दें, इस मिशन में सपा नेता रविवार से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में जाएंगे और सरकार की योजनाओं के बारे में जनता को बताएंगे, जनता को जागरूक बनाएंगे और उनकी प्रतिक्रियाओं पर ध्यान दिया जाएगा। वहीं, इस मिशन में मंत्रियों को निर्देश दिया गया है कि है पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी ना करें क्योंकि वे ही संगठन की रीढ हैं, जो निचले स्तर पर जाकर काम करते हैं।
2012 के चुनाव में सपा ने 403 सदस्यीय विधानसभा में 224 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं लोकसभा में पार्टी को मुंह की खानी पड़ी और 80 में से केवल 5 सीटों से संतोष करना पड़ा। लिहाजा, पार्टी ने अपना आधार बढ़ाने के लिए व्यापक सदस्यता अभियान शुरू करने का फैसला भी किया है।
-
UPPSC PCS 2024 का रिजल्ट केवल 9 दिन में जारी, 932 अभ्यर्थियों का हुआ सलेक्शन, कितने बने DSP? -
अखिलेश यादव की दादरी रैली की विफलता का विश्लेषण -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट












Click it and Unblock the Notifications