अखिलेश यादव बोले- समाजवादी और अंबेडकरवादी साथ आ गए हैं, अब साइकिल को कोई नहीं रोक सकता

लखनऊ, 14 जनवरी: भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कई विधायक और पूर्व मंत्री शुक्रवार को समाजवादी पार्टी में शामि हो गए हैं। इन नेताओं के पार्टी में शामिल होने के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा को जमकर निशाने पर लिया। लखनऊ में पार्टी में कार्यालय में मुझे लगता है कि साइकिल अब बहुत मजबूत है क्योंकि समाजवादी और अंबेडकरवादी एक साथ आ गए हैं। अब पहिए, पैडल सब बहुत मजबूत हैं और इसे (सपा को) कोई नहीं रोक सकता। सपा भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

 Akhilesh Yadav

लखनऊ में अखिलेश यादव ने कहा, मुझे तो लगता है कि सरकार के लोगों को पहले ही पता लग गया था कि स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह सैनी के साथ बड़ी संख्या में लोग आ रहे होंगे इसलिए हमारे मुख्यमंत्री पहले ही गोरखपुर चले गए। हालांकि उनकी 11 मार्च की किसी ने टिकट बुक कर रखी है। कन्नौज में इत्र कारोबारियों पर छापे को लेकर भी उन्होंने चुटकी ली। अखिलेश यादव ने कहा, डिजिटल इंडिया की गलती को कौन भूल सकता है। छापे कहीं और मारने थे लेकिन अपने ही घर में छापे डाल दिए।

बीजेपी से नेताओं के इस्तीफे पर अखिलेश ने कहा कि भाजपा के एक के बाद एक विकेट गिरे, शायद योगी आदित्यनाथ को क्रिकेट खेलना नहीं आता है। इसलिए ये हुआ है। उन्होंने कहा, स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा ही है कि वह जहां भी जाते हैं, सरकार बनती है, इस बार भी वह अपने साथ भारी संख्या में नेताओं को लेकर आए हैं और इस बार सपा की सरकार बनेगी।

ये नेता हुए सपा में शामिल

आज कई नेता सपा में शामिल हुए हैं। बीते कई दिनों से सत्तारूढ़ भाजपा से इस्तीफों का दौर चल रहा था।जिसके बाद आज ये नेत सपा में शामिल हो गए। सपा में शामिल होने वालों में नेताओं में बीजेपी से आए पडरौना विधायक और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, बेहट विधायक और पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी, बिल्हौर से विधायक भगवती सागर, शाहजहांपुर विधायक-रोशन लाल वर्मा, शिकोहाबाद विधायक- डॉ मुकेश वर्मा, बांदा विधायक- बृजेश कुमार प्रजापति, बिधुना विधायक- विनय शाक्य हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+