किताब को लेकर बुरे फंसे कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, कोर्ट ने दिया मुकदमा दर्ज करने का आदेश
लखनऊ, 23 दिसंबर। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की बहुचर्चित किताब 'सनराइज ओवर अयोध्या: नेशनहुड इन आवर टाइम्स' को लेकर उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। सलमान खुर्शीद की किताब को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, बीते बुधवार लखनऊ की एक अदालत ने कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज कर अफआईआर की कॉपी तीन दिनों की भीतर कोर्ट के समक्ष पेश करने का आदेश दिया है। बता दें कि कोर्ट ने किताब पर यह आदेश स्थानीय वकील शुभांशी तिवारी की अर्जी पर सुनवाई के दौरान दिया है।

न्यायाधीश ने सुनवाई के दौरान किताब के खिलाफ वकीलों द्वारा पेश तथ्यों को सुनने के बाद पाया कि कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के खिलाफ अपराध का मामला बनता है, जिसके लिए एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। बता दें कि सलमान खुर्शीद पर आरोप है कि उन्होंने अपनी किताब 'सनराइज ओवर अयोध्या: नेशनहुड इन आवर टाइम्स' में हिंदू धर्म को ठेस पहुंचाने वाली बातें लिखी हैं। कहा गया है कि किताब में हिन्दुत्व की तुलना आइएसआइएस से की गई है। इसके अलावा खुर्शीद पर यह भी अरोप है कि उन्होंने एक अपने एक इंटरव्यू में हिंदुत्व की तुलना जानवर और हैवान से की है।
यह भी पढ़ें: यूपी सरकार ने दिए अयोध्या में 'राम मंदिर भूमि घोटाले' की जांच के आदेश, 1 हफ्ते में सामने आएगी रिपोर्ट
इन्हीं आरोप के साथ वकील शुभांशी तिवारी ने अपनी अर्जी में कहा कि कांग्रेस नेता खुद भी वरिष्ठ वकील हैं और कई मंत्री पदों पर रह चुके हैं। शुभांशी तिवारी ने अपनी अर्जी ने कहा, किताब के पेज नंबर 113 के अध्याय 6 में लिखा गया है कि भारत के जिस सनातन धर्म और मूल हिन्दूत्व की हम बात करते आए हैं, वह भारत के साधु संतो के नाम से पहचाना जाता है। वर्तमान में हिन्दुत्व का एक ऐसा राजनीतिक संस्करण आ गया है जो आइएसआइएस और बोको हरम जैसे इस्लामी जेहादी संगठनों जैसा है। बता दें कि इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खुर्शीद की किताब पर बैन लगाने की याचिका को खारिज करते हुए कहा था कि अगर इसे पढ़ने से लोगों की भावनाएं आहत हुई हों तो कुछ बेहतर पढ़ें।












Click it and Unblock the Notifications