Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sakshi Maharaj ने कहा- सपा के डीएनए में है जातिवाद, कथावाचक का वेश बदलना भ्रम फैलाने जैसा अपराध

Sakshi Maharaj News: इटावा में कथा के मंच से उठे जातीय विवाद की आंच अब सियासत की गलियों में तेज हो चुकी है। बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कथावाचक को लेकर भी तीखा तंज कसा।

उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने अपने आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कथावाचक की पहचान में धोखाधड़ी हुई है। एक आधार कार्ड में ब्राह्मण और दूसरे में यादव। ये आखिर है कौन? साक्षी महाराज ने इसे 'छद्म वेश में अपराध' बताते हुए आलोचना की।

Sakshi Maharaj News

उन्होंने कहा कि 'छल और भ्रम' के सहारे कथा करना गलत है। अगर कोई यादव बनकर कथा करता है, तो किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए, लेकिन जब वह ब्राह्मण बनकर जनता को भ्रमित करे, तो सवाल तो उठेंगे ही।

जातीय पहचान को लेकर भड़के साक्षी महाराज

साक्षी महाराज ने कथावाचक मुकुट मणि यादव को लेकर कहा कि ऐसा बर्ताव तो किसी घुसपैठिए या संदिग्ध व्यक्ति का हो सकता है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सपा के डीएनए में जातिवाद का ज़हर है, जो हर मौके पर बाहर आता है।

उन्होंने पौराणिक संदर्भ देते हुए कहा कि रावण ब्राह्मण था, लेकिन जब उसने छल किया, तो राम ने उसका वध किया। भारत में पूजा जाति से नहीं, कर्म और गुणों से होती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश में सत्य और धर्म की रक्षा के लिए पहचान का साफ होना जरूरी है।

कांग्रेस पर लगाए विभाजन के आरोप

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी साक्षी महाराज का हमला तीखा रहा। उन्होंने राहुल को 'राजनीति का पप्पू' बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को 70 साल तक बर्बाद किया और आज भी वोट बैंक की राजनीति के जरिये समाज को तोड़ने का काम कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने ही कश्मीर समस्या को जन्म दिया और देश का विभाजन कराया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के दादा-दादी ने देश के हितों को दांव पर लगाया और आज भी पार्टी सिर्फ एक जाति विशेष या वर्ग विशेष की राजनीति करती है।

जानिए क्या था पूरा इटावा कथा विवाद

दरअसल, यह पूरा मामला इटावा के दांदरपुर गांव का है, जहां 21 जून को एक धार्मिक कथा के दौरान कथावाचकों मुकुट मणि यादव और संत सिंह यादव पर जाति छिपाकर कथा करने का आरोप लगा। कथा में शामिल ग्रामीणों ने कथित तौर पर इन पर हमला किया और कथावाचकों को अपमानित किया।

कथावाचकों के खिलाफ आरोप लगा कि उन्होंने यादव होकर ब्राह्मण का वेश धरकर कथा सुनाई। कथावाचक मुकुट मणि पर यजमान रेनू तिवारी ने छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया। पूरे मामले का वीडियो वायरल हुआ और पुलिस ने धोखाधड़ी और फर्जी आधार कार्ड के मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+