महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया तो साधू ने मासूम का मुंह कुचलकर बाहर निकाल ली आंखें

शाहजहांपुर। शाहजहाँपुर पुलिस ने रविवार को बेरहमी से हुई मासूम की हत्या का आज सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। दो दिन पहले 11 साल के मासूम की हत्या महज इसलिए कर दी गई थी क्योंकि मासूम ने गांव के एक बाबा को महिला से अवैध संबंध बनाते हुए देख लिया था। अपनी पोल खुल जाने के डर से बाबा ने मासूम को हसिए से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। मासूम की बड़ी दरिंदगी के साथ हत्या की गई थी। क्राइम ब्रांच थाने की संयुक्त कार्रवाई मे बाबा ने अपने जुर्म को कबूल कर लिया है। फिलहाल पूछताछ के बाद बाबा को जेल भेज दिया गया है।

पोल खुलने के डर से उतारा मौत के घाट

पोल खुलने के डर से उतारा मौत के घाट

एसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि बच्चे ने साधू को गांव की एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था और साधू सुआ लाल को शक था कि बच्चा ये बात गांव वालों को बता देगा। जिससे उसकी पोल खुल जाती है। लेकिन मामले की संवेदशीलता को देखते हुए घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रान्च को लगाया गया था। शुरूआत में किलर साधू पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन सर्विलान्स के आधार और साधू की झोपड़ी में मिले खून से सने कपड़ों के आधार क्राइम ब्रान्च और थाने की पुलिस ने साधू सुआलाल को गिरफ्तार कर लिया। साधू ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए धारधार हथियार को भी बरामद कर लिया है। फिलहाल किलर साधू को बच्चे की हत्या के आरोप में जेल भेज दिया है।

 दो दिन पहले छिपकर बना रहा था अवैध संबंध

दो दिन पहले छिपकर बना रहा था अवैध संबंध

आरोपी सुआलाल ने पूछताछ में बताया कि दो दिन पहले रात मे गांव की महिला के साथ वह शारिरिक संबंध बना रहा था तभी अचानक 11 साल का अमित वहां पर आ गया और उसने देख लिया। अपनी पोल खुल जाने के डर से उसके घर के बाहर से बच्चे को उठा लिया और उसको पहले मैथा प्लांट के पास लाकर उसको पहले हसिए से उसका पेट गोद दिया और उसके दोनों हाथ तोड़ दिए। साथ ही उसका चेहरा कुचलने की भी कोशिश की थी।

बच्चे के पेट को फाड़ बाहर निकाल ली आंखें

बच्चे के पेट को फाड़ बाहर निकाल ली आंखें

दरअसल थाना कटरा क्षेत्र के पिपरिया गांव में तीन दिन पहले 10 साल के बच्चे अमित की लाश गांव के बाहर मेन्था प्लान्ट के पास मिली थी। बच्चे के पेट को बुरी तरह से फाड़ा गया था और उसके शरीर को भी कई जगह से काटा गया था। यहां दो बच्चे की एक ही तरह से की गई हत्या से यहां लोगों किसी सीरियल किलर को लेकर दहशत में थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+