दर्दनाक: अमेरिका से आई बेटी से मिलने को ली थी लंबी छुट्टी, आखिरी इच्छा भी रह गई अधूरी

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर मे अमेरिका से आई बेटी से मिलने की चाहत एक पिता की अधूरी ही रह गई। पिता ने बेटी से मिलने की तैयारी मे 15 दिन की छुट्टी ली थी ताकि वह लंबा वक्त अपनी बेटी के साथ बिता सके। लेकिन अब पिता की ये इच्छा कभी पूरी नही हो सकती, क्योंकि छुट्टी लेकर बैंक से घर लौट रहे बैंक मैनेजर की हादसे मे दर्दनाक मौत हो गई। एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मैनेजर को टक्कर मार दी, जिसमे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल मृतक मैनेजर के परिवार को सूचना दे दी गई।

बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में थे सीनियर मैनेजर

बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में थे सीनियर मैनेजर

दरअसल ये दर्दनाक हादसा कांट थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर गांव के पास हुआ है। मोहल्ला कटिया में रहने वाले 55 साल के कुश त्रिपाठी कांट के बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के सीनियर मैनेजर के पद पर तैनात थे। आज वह बैंक से छुट्टी होने के बाद बैंक के दफ्तरी सुदीप के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक बैंक मैनेजर कुश त्रिपाठी ही चला रहे थे। जब बैंक मैनेजर बाईक से ग्राम रसूलपुर के पास पहुचे तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बैंक मैनेजर कुश त्रिपाठी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाईक के पीछे बैठे बैंक दफ्तरी मामूली रूप से घायल हो गया। । घायल बैंक अधिकारी को मामूली चोटें ही आईं जिन्हें जिला अस्पताल मे इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे की सूचना जब बैंक के कर्मचारियों की लगी तो धीरे धीरे जिला अस्पताल मे शहर के सभी बैंक के कर्मचारियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। बैंक कर्मचारियों के जुबान पर सिर्फ इतना ही था कि काफी सीधे थे कुश त्रिपाठी अपनी पूरी जिंदगी शाहजहाँपुर मे बिता दी। भरोसा नही हो रहा कि सुबह तक जिस शख्स के साथ मे थे अब वह शख्स मेरे साथ कभी नही होगा।

 अमेरिका में रहकर पढ़ रही है बेटी

अमेरिका में रहकर पढ़ रही है बेटी

बैंक कर्मचारियों के मुताबिक कुश त्रिपाठी सीनियर बैंक मैनेजर थे। उनकी सभी बैंक कर्मचारी दिल से इज्जत करते है। कुश त्रिपाठी मूल रूप से राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर कालोनी के रहने वाले है। उनका एक बेटा है उत्कर्ष त्रिपाठी जिनकी शादी हो गई है और वह दिल्ली मे प्राईवेट जॉब करता है। बेटी पूजा त्रिपाठी अमेरिका मे एमबीए की पढ़ाई कर रही है। बैंक कर्मचारियों ने बताया कि बीते बुधवार को बेटी अमेरिका से लखनऊ अपने घर पहुंची थी। बेटी के आने की खबर पिता कुश त्रिपाठी को मिली तो खुशी की वजह से उनसे यहां रूका नही जा रहा था।

ट्रक ने मारी टक्कर

ट्रक ने मारी टक्कर

शाहजहाँपुर मे दो दिन बिताना भारी पड़ रहा था। ज्यादा दिन बेटी के साथ बिताने की वजह से कुश त्रिपाठी ने बैंक से 15 दिन की छुट्टी अप्रूव करवाई थी। शुक्रवार को कुश त्रिपाठी लखनऊ बेटी से मिलने के लिए निकल जाते। लेकिन भगवान को कुछ और मंजूर था। बेटी से मिलने से पहले ही ऐसा हादसा हुआ जिसमे अपनी जान गवां दी। अब कभी कुश त्रिपाठी अपनी बेटी से नही मिल पाएंगे। वहीं हादसे की खबर बेटी और परिजनों को दे दी गयी है। जो लखनऊ से शाहजहाँपुर के लिए निकल चुके है। फिलहाल शव को मारचरी मे रखवा दिया गया है।

बाइक से जा रहे थे घर

बाइक से जा रहे थे घर

वहीं डाक्टर मेहराज अहमद ने बताया कि मृत अवस्था मे कुश त्रिपाठी को लाया गया था जबकि साथ मे सुदीप नाम का शख्स मामूली रूप से घायल था, जिसको इलाज के बाद छुट्टी दे दी थी। मृतक के सिर मे सबसे ज्यादा चोट आने के कारण उनकी मौत हुई है। फिलहाल शव को मॉरचरी मे रखवा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+