सहारनपुर में प्रिंसिपल का अपहरण कर मांगी फिरौती, ना देने पर गोली मारकर हत्या

सहारनपुर। अपहरण करने के बाद दो लाख की फिरौती न मिलने पर बदमाशों ने एक पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या कर दी। उनका शव थाना बड़गांव क्षेत्र के गांव मोरा के जंगल में पड़ा मिला। परिजनों ने शव महाराणा प्रताप चौराहे पर रख जाम लगा दिया। डीएम और एसएसपी को मौके पर पहुंच मुआवजा व कार्रवाई का आश्वासन देना पड़ा, जिसके बाद जाम खोला गया।

saharanpur principle abducted and killed by miscreants

मामला थाना बड़गांव क्षेत्र का है जहां बालू माजरा निवासी सुभाष राणा बडगांव कस्बे में पब्लिक स्कूल चलाते थे। बताया जाता है कि गुरुवार की रात्रि करीब 9 बजे जब कामकाज निपटाकर बाइक से अपने गांव वापस लौट रहे थे तो लिंक नहर पटरी पर बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया। देर रात तक जब प्रिंसिपल घर नहीं पहुंचे और परिजन तलाश करने लगे, तभी सुभाष राणा के मोबाइल से ही परिजनों को कॉल आई जिसे सुनकर उनके होश फाख्ता हो गए। सुभाष राणा के मोबाइल पर कॉल करने वाले ने अपहरण की बात बता दो लाख की फिरौती मांगी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क साधा।

पुलिस बदमाशों और प्रिंसिपल की तलाश में जुट गई। इसकी भनक बदमाशों को भी लग गई और तलाश करते हुए रात में जंगल से सुभाष राणा की दोनों चप्पल और दो बाइक भी बरामद हुई। माना जा रहा है कि इनमें से एक बाइक बदमाशों की रही। शुक्रवार दिन निकलते ही प्रिंसिपल का गोली लगा शव मोरा गांव के जंगल में एक खेत से मिला। शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों और ग्रामीणों ने शव को महाराणा प्रताप चौराहे पर रख जाम लगा दिया और डीएम को बुलाने की मांग करने लगे।

पहले एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल व रामपुर एसडीएम मौके पर पहुंचे मगर ग्रामीण जिलाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। दोपहर के समय जिलाधिकारी आलोक कुमार भी मौके पर पहुंचे। डीएम और एसएसपी ने बदमाशों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। वहीं जिलाधिकारी ने उचित मुआवजा दिलाए जाने का भी आश्वासन दिया। इसके बाद ही जाम खुला और शव पोस्टमार्टम को भिजवाया जा सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+