पंचायत चुनाव का परिणाम आने के बाद गोरखपुर में बवाल, कई वाहनों में उपद्रवियों ने लगाई आग
गोरखपुर, मई 6: कोरोना महामारी के बीच अप्रैल में राज्य निर्वाचन आयोग ने चार चरणों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव करवाए। जिसके नतीजे अब घोषित हो चुके हैं। वहीं रिजल्ट जारी होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र गोरखपुर में बवाल हो गया। साथ ही भीड़ ने रोड जाम कर कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। हालांकि बाद में पुलिस अधिकारियों ने मौके पर बड़ी संख्या में फोर्स भेजी, जिस वजह से अब वहां पर हालात काबू में हैं। इसके अलावा पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।

जानकारी के मुताबिक गोरखपुर के ब्रह्मपुर ब्लॉक में ग्रामीणों ने काउंटिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि प्रशासन ने हारे हुए प्रत्याशियों को जीत का सर्टिफिकेट दे दिया। इसके बाद दो प्रत्याशी और उनके समर्थक ब्रह्मपुर ब्लाक के नए बाजार में धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद शांतिपूर्वक चल रहा ये प्रदर्शन हिंसक हो गया। उपद्रवियों ने पीएसी के एक ट्रक और चौकी पर खड़ी बाइक में आग लगा दी।
प्रदर्शकारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि ब्रह्मपुर ब्लाक में वार्ड नंबर 60 से चुनाव लड़ने वाले रवि निषाद और वार्ड नंबर 61 से चुनाव लड़ने वाले कोदई निषाद ने जीत हासिल की, लेकिन चुनाव अधिकारी ने उनके प्रतिद्वंदी को सर्टिफिकेट दे दिया गया। ऐसे में साफ है कि सोची-समझी रणनीति के तहत दोनों को हराया जा रहा है। इसी वजह से वो प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारी अर्धसैनिक बलों के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही हालात पर काबू पाया।
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications