मथुरा में जन्मभूमि मामले में ASI का बड़ा खुलासा, मंदिर तोड़कर बनी मस्जिद

मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर को लेकर एएसआई की ओर से बड़ा दावा किया गया है। एएसआई की ओर से कहा गया है कि मुगल शासक औरंगजेब ने मथुरा में मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनवाई थी।

आरटीआई द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में एएसआई ने यह जवाब दिया है। पुरातत्व विभाग की ओर से कहा गया कि मंदिर को तोड़कर ही मस्जिद को बनाया गया है, यहं पर शाही ईदगाह मस्जिद का निर्माण कराया गया था।

mathura

मैनपुरी के अजय प्रताप सिंह ने देशभर के मंदिरों को लेकर आरटीआई से जानकारी मांगी थी। इस आरटीआई के जवाब में पुरातत्व विभाग की ओर से जानकारी दी गई है। इसमे कहा गया है कि ब्रिटिश काल में 1920 में प्रकाशित गजट के आधार पर यह कहा गया है कि मस्जिद की जगह पर पहले कटरा केशवदेव मंदिर था। इसे तोड़कर ही मस्जिद का निर्माण कराया गया है।

एडवोकेट महेंद्र प्रताप ने कहा कि ब्रिटिश हुकूमत में संचालित जनकार्य विभाग के बिल्डिंग एवं रोड सेक्शन ने 1920 में एक गटज इलाहाबाद में प्रकाशित कराया गया था। जिसमे उत्तर प्रदेश की 39 स्मारकों की सूचि उपलब्ध है। इस सूचि में 37 नंबर पर कटरा केशव देव भूमि पर श्री कृष्ण की भूमि का भी जिक्र है। कटरा टीले पर पहले से ही केशव देव मंदिर था। इसे तोड़कर इस जगह पर मस्जिद को बनवाया गया है।

महेंद्र प्रताप ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में साक्ष्य के तौर पर इसे पेश करेंगे। एएसआई ने खुद कहा कि मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनवाई गई है। कटरा में केशव देव का मंदिर था। 1920 के गजट में किलियार का जिक्र किया गया है। 39 स्मारकों की इस लिस्ट में 37वें नंबर केशव मंदिर का जिक्र है। यह सरकार का गजट है, जोकि बिल्कुल सटीक है।

बता दें कि मथुरा में भी अयोध्या की ही तरह का विवाद चल रहा है। हिंदुओं का दावा है कि मथुरा में मंदिर को तोड़कर मस्जिद को बनवाया गया था। 1670 में मथुरा में केशवदेव का मंदिर था। इसे तोड़ने का फरमान जारी किया गया था। यह पूरा विवाद 13.37 एकड़ जमीन के मालिकाना हक से जुड़ा हुआ है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास 10.9 एकड़ की जमीन पर मालिकाना हक शाही ईदगाह मस्जिद के पास है। हिंदू पक्ष यहां से मस्जिद हटाकर इसकी जगह मंदिर निर्माण कराने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+