हरदोई में पेट्रोल पंप पर लूट, दो ग्राहकों को मारी गोली

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में हथियार बंद बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने हथियारों के दम पर पंप के कर्मचारियों को बंधक बनाया और हजारों रुपए लूट लिए। इस दौरान बदमाशों ने दो ग्राहकों को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दोनों ग्राहकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

robbery on petrol pump in Hardoi

घटना हरदोई कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर रोड पर स्थित आईटीसी चौपाल सागर के पेट्रोल पंप की है। यहां पर दो हथियार बंद बदमाशों ने हमला बोल दिया। बदमाशों ने पंप के कर्मचारियों को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। हथियारों के बल पर बदमाशों ने पेट्रोल पंप से कैश लूट लिया। घटना के समय कोरिया गांव के रमेश (50) अपने साथी बटेश्वर (40) के साथ पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने गए थे। दोनों ने जब बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने दोनों को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए।

robbery on petrol pump in Hardoi

गोली लगने से रमेश और बटेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों ग्राहकों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पाकर एएसपी ज्ञानंजय सिंह व सीओ सिटी विजय सिंह राणा भी मौके पर पहुंचे। वहीं, पेट्रोल पंप कर्मी आशीष मिश्रा के अनुसार अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल पंप से करीब 29 हजार का कैश लूट ले गए।

सीसीटीवी में कैद वारदात
घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में कैद हुई वारदात से लुटेरों की पहचान में जुट गई है। पुलिस उपाधीक्षक विजय सिंह राना ने बताया कि सीसीटीवी से लुटेरों की पहचान की जा रही है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+