यूपी: जौनपुर में खड़े ट्रक में घुसी रोडवेज बस, एक दर्जन यात्री घायल, दो गंभीर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में नेशनल हाइवे 31 पर शुक्रवार की सुबह हादसा हो गया। यहां सड़क किनारे खड़े ट्रक में रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो लोगों की हालत चिंता जनकर बना हुई है।

Roadways bus and truck collision in Jaunpur

हादसा मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के सतहरिया पुलिस के पास नेशनल हाइवे 31 पर हुआ है। शुक्रवार की सुबह इलाहाबाद से गोरखपुर जा रही रोडवेज बस सतहरिया गांव के पास गिट्टी से लदे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ। हादसे की वजह बस ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई।

बताया जा रहा है कि घटना के समय बस में दो दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे, जिनमें एक दर्जन यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल यात्री ने बताया कि ड्राइवर को नींद आने के कारण हादसा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+