खड़े ट्रक में जा घुसी यात्रियों से भरी बस, एक की मौत दर्जनों घायल
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में यात्रियों से भरी तेज रफ्तार अनियंत्रित बस खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीन दर्जन से भी अधिक यात्री घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। जिसके बाद बस में सवार घायलों को उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज पंहुचाया गया।

मामला थाना किशनी क्षेत्र के ग्राम जटपुरा का है। यहां सड़क पर एक बड़ा हादसा हुआ, जहां बिधूना से किशनी के लिए आ रही एक प्राइवेट यात्री बस बेहद तेज गति से चल रही थी। बस किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम जटपुरा के नजदीक पंहुची तो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक संख्या आर जे 14 जी एफ 3867 में जा घुसी। बस ने जैसे ही ट्रक में टक्कर मारी वैसे ही पूरे इलाके में हाहाकार मच गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने हादसे में घायल सभी को बस से बाहर निकाला।
वहीं हादसे की सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुँच गई, जिसके स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सभी घायलों को इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि यात्री बस में 60 सवारिया थीं, जिनमे 40 लोग घायल हुए है आधा दर्जन सवारियों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। वहीं हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी घायलों से घटना की जानकारी जुटाने के साथ ही मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।












Click it and Unblock the Notifications