डिवाइडर से टकराई हाई स्पीड हॉन्डा सिटी कार, गाड़ी में सवार कपल के उड़ गए परखच्चे
कन्नौज के सौरिख में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बहादुरपुर मझिगवां गांव के सामने एक कार डिवाइडर से टकरा गई। इसमें एक युवक व एक युवती की मौत हो गई। युवक मुरादाबाद के एसपी सिटी की शादी में शिरकत करने जा रहा था।

लखनऊ के जियामऊ निवासी नीरज यादव पुत्र दिनेश चन्द्र यादव रेस्टोरेंट संचालक हैं। वह मुरादाबाद के एसपी सिटी आशीष श्रीवास्तव की शादी में शिरकत करने के लिए अपनी महिला मित्र विशाखा चतुर्वेदी के साथ दिल्ली जा रहे थे। तभी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बहादुरपुर मझिगवां गांव के सामने उनकी होंडा सिटी कार तेज गति से डिवाइडर से टकरा गई। स्पीड इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। विशाखा कार से निकल कर दूर जा गिरी और उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं नीरज की कार में ही फंस कर मौत हो गई। हादसा देख एनसीसी प्लांट के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कार में फंसे नीरज को बाहर निकाला। इसके साथ ही कार में मिले दो ब्रीफकेस पुलिस के कब्जे में हैं। युवक की जेब से मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक नीरज के पिता एम एल सी है।












Click it and Unblock the Notifications