यूपी में कांवड़ियों से भरी बस डिवाइडर पर चढ़ी, हादसे में 40 लोग घायल
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कांवड़ियों से भरी एक बस डिवाइडर से जा टकराई। इस दौरान बस में सवार 40 लोग घायल हो गए, जबकि 6 कांवड़ियों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस और एनडीआरएफ ने मोर्च संभाल लिया है।

हादसा वाराणसी के कैण्ट थाना क्षेत्र के मकबूल आलम रोड हुआ है। पुलिस की माने तो नेपाल के सुरसुरीपुर जनपद से यात्रियों को लेकर बिहार के रजिस्ट्रेशन नंबर की एक बस बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए वाराणसी आ रही थी। अंधेरा होने के कारण ड्राइवर को डिवाइडर दिखाई नहीं दिया और बस डिवाइडर पर चढ़ गई। तेज रफ्तार होने के कारण करीब 10 मीटर दूर जाकर बस पलट गई।

हादसे में 40 यात्री घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और एनडीआरएफ के जवानों मोर्चा संभाल लिया। एनडीआरएफ के जवानों ने सभी घायलों को बस से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications