चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने में जुटा रालोद: किसान, छात्र और महिलाओं पर फोकस, 2 अक्टूबर को जारी करेंगे जयंत

लखनऊ, 10 सितम्बर: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सारी पार्टियां अपनी अपनी तैयारियां शुरू कर चुकी हैं। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) भी अपनी चुनावी तैयारियों में जुटा हुआ है। रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मसूद अहमद ने कहा है कि बीजेपी सरकार से किसान, नौजवान, महिलाएं और छात्र सभी वर्ग परेशान हैं। सरकार लगातार किसानों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। इसको लेकर पार्टी एक लोक संकल्प पत्र तैयार कर रही है जिसमें इन सभी वर्गों की समस्याओं को शामिल किया जाएगा। लोक संकल्प पत्र एक तरह से रालोद का चुनावी घोषणा पत्र होगा और रालोद के मुखिया दो अक्टूबर को लखनऊ में इसे जारी करेंगे।

Recommended Video

    चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने में जुटा रालोद: किसान, छात्र और महिलाओं पर फोकस
    जयंत चौधरी

    रालोद के प्रदेश अध्यक्ष ने वन इंडिया डॉट काम से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान यह बातें कही। उन्होंने विस्तार से बातचीत के दौरान सपा के साथ होने वाले गठबंधन से लेकर पश्चिमी यूपी में किसानों की सियासत पर भी खुलकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि विपक्ष आरोप लगा रहा है कि रालोद पश्चिम में जाट-मुस्लिम गठजोड़ बना रहा है लेकिन हम कह रहे हैं कि यह जाट- मुस्लिम नहीं बल्कि रालोद- किसान गठजोड़ है जो सरकार को उखाड़ फेकने का काम करेगा।

    प्रस्तुत है कि रालोद के यूपी चीफ और पूर्व मंत्री मशूद अहमद से बातचीत के प्रमुख अंश....

    सवाल- चुनाव में अब सात महीने ही बचे हैं। सारी पार्टियां चुनावी तैयारियों और बैठकों में जुटा है। रालोद की क्या तैयारियां चल रही हैं ?
    जवाब- रालोद पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी है। हम किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं। पार्टी की तरफ लगातार भाइचारा सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। इसमें भी रोचक बात यह है कि बसपा, कांग्रेस और बीजेपी के कई पूर्व विधायकों और सांसदों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इस तरह से पार्टी लगातार अपना अभियान चला रही है।

    सवाल- चुनाव नजदीक आ गया है और अभी तक सपा और रालोद के बीच गठबंधन की स्थिति साफ नहीं हो पा रही है। ऐसे में पार्टी के कार्यकर्ता और नेता भी भ्रम में हैं कि आखिर क्या होगा। सपा के साथ सीटों को लेकर बातचीत कब तक तय हो जाएगा
    जवाब- देखिए। कार्यकर्ता पूरी तरह से उत्साह में है। कहीं किसी तरह के भ्रम की स्थिति नहीं है। हम लगातार इस बात को कह रहे हैं कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद के राष्ट्रीय प्रमुख चौधरी जयंत सिंह के बीच बातचीत में गठबंधन को लेकर सैद्धांतिक सहमति बन गई है। रही बात सीटों की तो उसमें कोई अड़चन नहीं आएगी। समय आने पर और समय रहते ही इस पर भी अंतिम फैसला ले लिया जाएगा।

    जयंत

    सवाल- आप कह रहे हैं कि सरकार किसानों और नौजवानों के लिए कुछ नहीं कर रही है लेकिन सरकार तो लगातार किसानों की आमदनी दोगुनी करने का दावा कर रही है?

    जवाब- सरकार दावे तो बहुत कर रही है लेकिन क्या वो दावे जमीन पर कहीं दिखाई दे रहे हैं। सरकार ने गढ्‌ढा मुक्त यूपी का नारा दिया था। क्या हुआ। लखनऊ की सड़कों पर आप निकल जाइए फिर आपको सरकार के दावे की हकीकत का पता चल जाएगा। इसी तरह किसानों की बात करने का दावा करने वाली सरकार लगातार झूठ बोल रही है। पिछले साढ़े चार साल में किसानों के लिए कुछ नहीं किया। कहां पर किसानों की आमदनी दोगुनी हो रही है। किसान तो खेतों में पसीना बहा रहा है और सरकार कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचा रही है।

    सवाल- आप कह रहे हैं कि पार्टी की चुनावी तैयारियां शुरू हो गई हैं, लेकिन पश्चिमी यूपी के अलावा पूर्वांचल पर आपका फोकस क्यों नहीं ?
    जवाब- ऐसा नहीं है। फोकस हर जगह है और हर जिले में है। पार्टी पूरी गंभीरता के साथ अपनी तैयारियों में लगी हुई है। जहां तक बात पूर्वांचल की बात है कि तो वहां भी पार्टी का लगातार अपना विस्तार करने में जुटी हुई है।सदस्यता अभियान तेजी के साथ चलाया जा रहा है कि लोग पार्टी की नीतियों में अपनी आस्था व्यक्त कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+