मुंबई में होने वाली 'INDIA' की बैठक में हिस्सा लेंगे RLD चीफ जयंत चौधरी, अटकलों के बीच साफ किया अपना रुख
Jayant Singh News: दिल्ली सर्विस बिल की वोटिंग के वक्त राष्ट्रीय लोकदल (RLD) चीफ जयंत चौधरी संसद में उपस्थित नहीं थे, जो कई सवाल खड़े कर गया। वहीं, अब आरएलडी के विधायकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सराकीर आवास पर मुलाकात की। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
तो वहीं, कई तरह की अटकले लगाई जाने लगी थी। अब इन अटकलों पर विराम लगाते हुए आरएलडी चीफ जयंत चौधरी ने अपना रुख साफ कर दिया है। जयंत चौधरी ने कहा कि वह 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होने वाली विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की बैठक में हिस्सा लेंगे।

हालांकि, आरएलडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने दिल्ली सेवा बिल पर वोटिंग के दौरान जयंत चौधरी के उपस्थित न होने के पीछे का कारण स्पष्ट किया था। उन्होंने कहा था कि जयंत चौधरी की पत्नी का ऑपरेशन हुआ था। इसलिए वह अस्पताल में थे और राज्यसभा की कार्यवाही में नहीं जा पाए।
उन्होंने दावा करते हुए कहा था कि वो विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A के ही साथ है। आजतक की खबर के मुताबिक, जयंत चौधरी ने कहा कि मैं निश्चित रूप से मुंबई में होने वाली गठबंधन की बैठक में भाग लूंगा। आपको बता दें कि जयंत चौधरी ने पटना में हुई विपक्षी दलों की पहली बैठक में शामिल नहीं हुए थे।
लेकिन, दूसरी बैठक में हिस्सा लिया था। अब मुंबई में होने वाली बैठक में आरएलडी चीफ हिस्सा लेंगे। आपको बता दें कि दिल्ली सेवा बिल की वोटिंग से दूर रहने के बाद ऐसी चर्चा शुरू हो गई थी कि सपा और आरएलडी के संबंध पहले जैसे नहीं रहे।
ऐसे अटकले लगाई जानें लगी थी कि वोटिंग में हिस्सा ना लेकर जयंत चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन एनडीएम के साथ जाने के लिए खिड़की खुली रखने की रणनीति अपनाई है। इसी बीच बुधवार को RLD विधायकों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर इन अटकलों को ओर हवा दे दी।
इस मुलाकात की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं, अब पार्टी की तरफ से इस बाबत सफाई भी सामने आई है। RLD की तरफ से बताया गया कि ये मुलाकात गन्ना की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर, बाढ़ से जूझ रहे किसानों को राहत देने की मांग लेकर हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications