बदली हुई रणनीति का हिस्सा है प्रियंका को UP से हटाना, जानें क्या है कांग्रेस का यूपी को नया प्लान?
UP congress news, उत्तर प्रदेश की प्रभारी के रूप में प्रियंका गांधी वाड्रा का जाना राज्य कांग्रेस में कई लोगों के लिए कोई आश्चर्य की बात नहीं है। कांग्रेस ने शनिवार को प्रियंका की जगह पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश पांडे को राज्य का नया प्रभारी बनाया है। बता दें कि प्रियंका ने 2022 के विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद राज्य से दूर बना ली थी।
पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश पांडे इससे पहले झारखंड के प्रभारी थे। पांडे को प्रभारी बनाए जाने के बाद कांग्रेस के एक सीनियर लीडर ने कहा कि, यह आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि उन्होंने (प्रियंका) 2022 विधानसभा चुनाव में हार के बाद यूपी छोड़ दिया था और फिर कभी नहीं लौटीं। हमने पांडे को काम करते देखा है. हमें अब उनके जैसे नेता की जरूरत है।'

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि, पार्टी ने यूपी में अपना आधार खो दिया है क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में हमने कई प्रमुख चेहरों को खो दिया है और जो लोग रह गए, उन्होंने खुद को रोजमर्रा के मामलों से दूर कर लिया है। हमें उम्मीद है कि पांडे के प्रवेश से कैडर का आत्मविश्वास बढ़ेगा। पांडे पार्टी के जमीनी स्तर के कार्यकर्ता हैं और उन्होंने उत्तर प्रदेश में एआईसीसी महासचिव दिग्विजय सिंह और एआईसीसी सचिव मधुसूदन मिस्त्री के साथ मिलकर काम किया है।
पांडे को राहुल गांधी का करीबी सहयोगी माना जाता है और उनकी नियुक्ति को दूर से ही सही, पार्टी के भीतर "टीम राहुल" के कार्यभार संभालने के रूप में देखा जा रहा है। यह नियुक्ति कांग्रेस कैडर के लिए एक संकेत भी है। ऐसे राज्य में जहां जाति की राजनीति महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ब्राह्मण नेता की नियुक्ति को कांग्रेस के "सोशल इंजीनियरिंग" के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पूर्वी यूपी से पार्टी का "भूमिहार चेहरा" हैं।
पांडे युवा कांग्रेस के दिनों से ही अपने संगठनात्मक कौशल के लिए जाने जाते हैं और पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि नेतृत्व को लगता है कि वह राज्य संगठन के पुनर्निर्माण में मदद कर सकते हैं। पांडे ने 1970 के दशक में कांग्रेस की छात्र शाखा, नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के नेता के रूप में अपना करियर शुरू किया और धीरे-धीरे पार्टी में आगे बढ़ते गए। 2008 में वह उद्योगपति राहुल बजाज से राज्यसभा चुनाव सिर्फ एक वोट से हार गए थे। इसके बाद वह 2010 और 2016 के बीच महाराष्ट्र से उच्च सदन के सदस्य के रूप में काम करते रहे। नागपुर के रहने वाले पांडे ने पहले कई संगठनात्मक भूमिकाओं में काम किया है। जिसमें राजस्थान के एआईसीसी प्रभारी भी शामिल हैं।
यूपी कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि अब समय आ गया है कि कोई राज्य इकाई के कामकाज की निगरानी करे क्योंकि लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ सीट बंटवारे की बातचीत मुश्किल होने वाली है।
प्रियंका का कार्यकाल
उत्तर प्रदेश में प्रियंका ने कामकाज 2018 के आसपास शुरू किया था। जनवरी 2019 में पूर्वी यूपी के प्रभारी बनाए जाने से पहले उन्होंने खुद को अमेठी और रायबरेली तक ही सीमित रखा था। प्रियंका को सितंबर 2020 में पूरे राज्य का प्रभारी AICC नेता नियुक्त किया गया था। कार्यभार संभालने के बाद, प्रियंका पार्टी का "आक्रामक चेहरा" बन गईं, उन्होंने उन पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की, जिन्हें कथित तौर पर लखीमपुर खीरी में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे ने कुचल दिया था। उन्होंने शासन की अन्य कथित विफलताओं को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार को भी निशाने पर लिया।
इन्ही सब प्रयासों के चलते प्रियंका ने अजय कुमार लल्लू को कांग्रेस का स्टेट चीफ बनाया था। क्योंकि उन्हें जमीन पर विरोध प्रदर्शन करने वाले नेता के तौर पर जाना जाता था। पिछले साल विधानसभा चुनावों में ''प्रियंका का लड़की हूं, लड़ सकती हूं'' अभियान मतदाताओं को पसंद नहीं आया और कांग्रेस 403 सदस्यीय सदन में दो सीटों पर अपने सबसे खराब प्रदर्शन पर सिमट गई।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications